Tuesday, September 17, 2024

वर्षों पुरानी समस्या का नगर पालिका अध्य्क्ष उपाध्यक्ष ने किया समाधान


कोतमा- आमीन वारसी- वार्ड नं 8 विकास नगर निवासी विजय सिंह तेजबहादुर सिंह वर्षों से 11 के वी विद्युत बड़ी लाइन हटाएं जानें को लेकर वर्षों से परेशान थें क्योंकि यह 11 के वी विद्युत लाइन तेजबहादुर सिंह के मकान के ऊपर से होकर गुजरी थी जिससें हमेशा कोई बड़ी दुर्घटना होनें का डर बना रहता था ! उक्त 11 के वी विद्युत बड़ी लाइन हटाएं जानें को लेकर तेजबहादुर सिंह विजय सिंह द्वारा आज से 2 वर्ष पहलें  पूर्व नगर पालिका परिषद एवं विद्युत विभाग कोतमा में आवेदन भी दिया गया था ! लेकिन पूर्व परिषद द्वारा उक्त समस्या का समाधान नही किया गया फिर आवेदक तेजबहादुर सिंह विजय सिंह द्वारा नगर पालिका अध्य्क्ष अजय सराफ एवं उपाध्यक्ष श्रीमती वैशाली बद्री ताम्रकार से निवेदन किया गया जिस पर नगर पालिका अध्य्क्ष उपाध्यक्ष ने उक्त‌ वर्षों पुरानी समस्या को गंभीरता से लेते हुए एम पी ईबी कोतमा इंजीनियर सब इंजीनियर के सहयोग से विजय सिंह तेजबहादुर सिंह की 11 के वी विद्युत बड़ी लाइन से हो रही समस्या का निदान किया गया ! मौके पर उपस्थित अजय सिंह अरूण सिंह मों तौफीक गोलू रज्जन प्रजापति निस्चल चतुर्वेदी जसवीर सिंह उपेन्द्र सिंह मुन्ने लाल गुप्ता सहित अन्य वार्ड वासियों ने नगर पालिका अध्य्क्ष उपाध्यक्ष एम पी ई बी कोतमा इंजीनियर एवं सब इंजीनियर का आभार व्यक्त किया !

No comments:

Post a Comment