कोतमा- आमीन वारसी- मुख्यमंत्री मोहन यादव अवैध खनन पर रोक लगानें भले ही लाख दावे कर ले लाख आदेश निर्देश जारी करतें रहें लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि जिले के खनिज अधिकारी आशा लता और खनिज इंस्पेक्टर ईशा वर्मा मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश निर्देश को ठेगा दिखा रही है ! जिसका जीता जागता नमूना अनूपपुर जिले के कोतमा केवई नदी में आसानी से देखा जा सकता है जहाँ रेत माफियाओं और खनिज अधिकारी आशा लता और खनिज इंस्पेक्टर ईशा वर्मा की साठगांठ से नियम विरूद्ध रेत का अवैध उत्खनन हो रहा ! खनिज इंस्पेक्टर ईशा वर्मा और रेत ठेकेदार मिलजुलकर रेत का अवैध खनन करवा रहें रेत खनन नियमानुसार बिल्कुल भी नही किया जा रहा केवई नदी में जो सीमा तय की गई थी उक्त तय सीमा से बाहर रेत का खनन हो रहा ! जब भी खनिज इंस्पेक्टर ईशा वर्मा को अवैध रेत खनन की जानकारी दी जाती है तो खनिज इंस्पेक्टर ईशा वर्मा यही कहती है कि ठेकेदार तय सीमा पर ही खनन कर रहा !
क्या है रेत नीति खनिज अधिनियम -
अगर 5 हेक्टेयर खदान का ठेकेदार द्वारा ठेका लिया गया है तो सिर्फ 3 हेक्टेयर से ही रेत निकाल सकता है शेष 2 हेक्टेयर पर आवागमन का रास्ता रहना चाहिए ! दूसरा गीली रेत का खनन नही करना है और ना ही नदी में पोकलेन जैसी अन्य भारी मशीन लगाकर रेत का खनन करना है ! लेकिन इन सब बातों का ध्यान रेत ठेकेदार द्वारा बिल्कुल भी नही रखा जा रहा क्योंकि खनिज अधिकारी आशा लता और खनिज इंस्पेक्टर ईशा वर्मा रेत माफिया ठेकेदार संरक्षण प्राप्त है इसलिए खनिज नियम विरूद्ध रेत खनन किया जा रहा और इसके बदले खनिज अधिकारी आशा लता और खनिज इंस्पेक्टर ईशा वर्मा को रेत माफिया ठेकेदार द्वारा मोटी रकम दी जा रही !
नगर पालिका अध्य्क्ष ने की शिकायत-
कोतमा नगर पालिका अध्य्क्ष अजय सराफ ने खनिज अधिकारी को लिखा पत्र नगर पालिका अध्य्क्ष सराफ ने अपनें पत्र में खनिज अधिकारियों से कहा कि जीवन दायनी केवई नदी में पोकलेन मशीन लगाकर रेत खनन किया जा रहा जिससें कोतमा नगर में जल संकट गहराता जा रहा आप इस ओर ध्यान दीजिए ! लेकिन खनिज अधिकारी आशा लता खनिज इंस्पेक्टर ईशा वर्मा कोतमा नगर पालिका अध्य्क्ष की बातों को नजर अंदाज करतें हुए नगर की जल समस्या दूर करनें में सहायक बननें की जगह रेत ठेकेदार की पैरवी करती नज़र आ रही ! सीधी सी बात है जब रेत ठेकेदार द्वारा खनिज अधिकारी आशा लता खनिज इंस्पेक्टर ईशा वर्मा को मोटी रकम दी जा रही है तभी तो खनिज विभाग रेत ठेकेदार की पैरवी कर रहा है !
अवैध रेत उत्खनन को लेकर युवा कांग्रेस धरनें पर -
जब अवैध रेत उत्खनन मामलें को लेकर युवा कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता विरोध करनें सड़क पर उतरे तो खनिज अधिकारी आशालता खनिज इंस्पेक्टर ईशा वर्मा अपनें पद का दुरूपयोग करतें हुए प्रशासनिक हथकंडा अपनातें हुए अवैध उत्खनन के विरुद्ध आवाज उठानें वालों पर झूठी एफआईआर दर्ज कराकर इस तरह जनप्रतिनिधि आम आदमी की आवाज को दबानें की कोशिश की जा रही ! अगर समय रहतें जिला कलेक्टर आशीष विशिष्ट मामलें को संज्ञान में नही लिए तो निश्चित ही एक बड़ा विवाद उत्पन्न होगा !
No comments:
Post a Comment