कोतमा- आमीन वारसी - आज से एक साल पहलें कोतमा नगर वासियों ने साफ़ एवं स्वच्छ छवि की विचार धारा रखनें वाली पार्टी की परिषद बिठाने में सहयोग किया था ! और कांग्रेस की नई नवेली परिषद ने नगर की जनता से भ्रष्टाचार मुक्त नगर पालिका का संकल्प लिया था साथ ही कांग्रेस की परिषद द्वारा कोतमा गाधीं चौक में मंच लगाकर आम जनता को संबोधित करतें हुए यह कहा गया था कि नगर का चहुंमुखी विकास करेंगे !
ये कैसा विकास जो मौत पर हो रहा भ्रष्टाचार-
अब किसी की मौत हुई या नही ये हम नही जानतें लेकिन कोतमा नगर की आमजनता ये जरूर जानले कि नई नवेली कांग्रेस परिषद की देखरेख में लाश लानें या फिर ले जाने के लिए नगर पालिका लेखापाल द्वारा शव वाहन के नाम पर डीजल की पर्ची काटी जा रही और डीजल ट्रक में भरवाया जा रहा जो चावल से लदा था !
पर्ची किसी और की तेल कही और -
नगर पालिका द्वारा शुक्रवार को शव वाहन क्रमांक MP 65 DA 0168 22 लीटर डीजल की पर्ची राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 में स्थित राजेंद्र फिलिंग स्टेशन के नाम से काटी गई थी ! लेकिन शुक्रवार को ही दोपहर में लगभग एक दो बजे के बीच चावल से भरे ट्रक क्र. MP19 HA 3513 चालक द्वारा 40 लीटर डीजल डलवाया गया जिसमें नगर पालिका कोतमा सील मुहर लगी 22 लीटर की पर्ची उसने पेट्रोल पंप में दिया और शेष डीजल का नगद पैसा पेट्रोल पंप में चालक द्वारा दिया गया !
अब ना जानें यह खेल कितने दिनों से चल रहा हालात देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा कि निश्चित ही डीजल पेट्रोल भ्रष्टाचार का खेल काफी समय से चल रहा है ! लेकिन मजे की बात यह है कि चोरी करतें पकड़ेंं जानें के बाद भी नगर पालिका के जिम्मेदार अपनें आपकों हरिश्चंद्र बता रहे हैं !
यही हाल नगर के कई निर्माण कार्यों में भी देखने को मिल रहा है जहां नगर पालिका के द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है लेकिन इसे देखने वाला कोई नहीं है ! जबकि कोतमा विधानसभा क्षेत्र से ही मध्य प्रदेश शासन में स्वतंत्र प्रभार नवनियुक्त मंत्री दिलीप जायसवाल जी है मंत्री जी को नगर पालिका में चल रहें भ्रष्टाचार को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए !
इनका कहना : मामला संज्ञान में आया है जांच करवाई जाएगी जांच जांच उपरांत दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी !
प्रदीप झरिया सीएमओ
नगर पालिका कोतमा !
No comments:
Post a Comment