कोतमा- आमीन वारसी - थाना अंतर्गत ग्राम निगवानी में दिनांक 6 जनवरी की लगभग 10 बजे रेत खदान ठेकेदार के गुर्गे भिंड मुरैना निवासी शुभम सिंह सोनू सिंह सहित दर्जनों गुन्डे महगी गाड़ियों में हथियार रखकर शहर में खुलेआम घूम रहें ! और ये रेत ठेकेदार के गुर्गे शुभम सिंह सोनू सिंह आम नागरिकों के साथ खुलेआम मारपीट कर रहें है वही दूसरी तरफ स्थानीय पुलिस मूक दर्शक बनें तमाशा देख रही !
ताजा मामला - 6 जनवरी की रात लगभग 10 बजे ग्राम निगवानी निवासी अनुराग सिंह शनि दुबे संदीप नारायण मिश्रा अभिषेक सिंह के साथ रेत ठेकेदार के गुर्गो ने जमकर मारपीट की साथ ही एक बोलेरो वाहन को तोड़ फोड़ दिया ! जिसकी शिकायत कोतमा थानें में की गई लेकिन पीड़ितों को अब तक राहत नही मिली ! मतलब ये कि कोतमा पुलिस ने उल्टा पीड़ित संदीप नारायण मिश्रा अनुराग सिंह पर ही मामला दर्ज कर दिया गया !
पीड़ितों पर मामला बनाना कहा तक न्याय संगत -
सवाल यह है कि आखिर पुलिस रेत ठेकेदार एवं उनके गुर्गो पर महेरबान क्यों है जब मारपीट ग्राम वासियों के साथ हुई और मारपीट रेत ठेकेदार के गुर्गो द्वारा की गई तो फिर पुलिस ने मामला पीड़ितों पर कैसे बना दिया ! तो क्या पुलिस रेत माफियाओं से मिली हुई है या फिर सत्ता का दबाव है यह तो पुलिस ही बता सकती है ! कुछ भी हो अगर इसी तरह रेत ठेकेदार के गुर्गो द्वारा आम लोगों के साथ मारपीट किया जाना फिर थानें में झूठा मामला दर्ज कराना ये क्षेत्र के लिए अच्छा संकेत नही है !
No comments:
Post a Comment