कोतमा- आमीन वारसी- जैसा कि हम सबको मालूम है
22 जनवरी को अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पूरा देश एक उत्सव के रूप मनानें जा रहा बल्कि पूरे देशवासी अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बननें जा रहें !
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उत्साह कोतमा नगर में भी देखा जा सकता है ! नगर के सभी श्रीराम भक्तगण सेवक अर्थात हनुमान 16 जनवरी से 22 जनवरी तक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर भव्य उत्सव मना रहें है ! जिसकी शुरुआत 16 जनवरी मंगलवार से हो गई है सभी मंदिरों में सामूहिक सुंदर कांड का पाठ किया गया,17 जनवरी बुधवार को महाआरती की गई,18 जनवरी गुरूवार को भजन सत्संग किया गया,19 जनवरी शुक्रवार को शक्ति उपासना (दुर्गा चालीसा) आदि कार्यक्रम किया गया,
आज 20 जनवरी शनिवार को सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाना है, 21 जनवरी रविवार को प्रभात फेरी और 22 जनवरी सोमवार ऐतिहासिक दिन सभी मंदिरों में एलसीडी प्रोजेक्टर स्क्रीन लगाकर सीधा प्रसारण किया जाएगा जिससे सभी श्रीराम भक्त सहित पूरे क्षेत्र वासी अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव देख सकें ! 22 जनवरी को सभी अपनें अपनें स्थान पर धार्मिक अनुष्ठान करेंगे तत्पश्चात हवन आरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम करेंगे ! इस खास दिन सभी अपनें अपनें घरों को सजाने के साथ ही सायंकाल 11 दीपक घी का जलाकर दशरथ नंदन प्रभु श्रीराम लला की सपरिवार स्तुति आरती करेंगे !
No comments:
Post a Comment