कोतमा- आमीन वारसी- वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद सराफ ने बिहार से आए भाजपा विधायक को दिखाया आईना बता दे कि भारतीय जनता पार्टी एवं संगठन ने विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पूरे मध्यप्रदेश में चुनावी नब्ज टटोलने 230 बाहरी विधायकों को मैदान पर उतारा है ! जिसमें शहडोल संभाग की एकलौती सामान्य विधानसभा सीट कोतमा में बिहार से भाजपा विधायक आए हुए है ! जो कोतमा विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से लगातार बैठक कर चुनावी रणनीत तैयार कर रहें है !
इसी क्रम में दिनांक 23 - 8- 2023 को भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक की गई जहाँ प्रवासी विधायक भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता अधिवक्ता एवं पत्रकारों से अपना सुझाव चाह रहें थें ! बैठक में उपस्थित जनों ने अपना अपना सुझाव भी दिया लेकिन एक सुझाव ऐसा रहा जिसें सुनकर प्रवासी महोदय के होश उड़ गए !
वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद सराफ ने दिखाया भाजपा संगठन को आईना-
बैठक में आमंत्रित वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद सराफ ने प्रवासी विधायक़ विजय खेमका से कहा कि मैँ सन 1964 से संघ में हूँ और जब 5 वर्ष का था तब से मैँ संघ में जाता था ! मैँ भाजपा का बहुत पुराना कार्यकर्ता हूँ ! आप अभी आये हैं आगे और भी लोग आएंगे! मगर मैं ये बात कहना चाहता हूं कि अनुपपुर जिले के संगठन के जिम्मेदार लोगों ने बीते 3 साल में अनुपपुर जिले में भाजपा संगठन को बहुत नुकसान पहुंचाया है ! जिनके रहते उनके माध्यम से हम भाजपा की तीनों सीट नही जीत पाएंगे ! वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद सराफ का कहने का आशय यह भी था कि भाजपा संगठन के कर्मठ कार्यकर्ताओ की उपेक्षा कर गुटबाजी कर चहेतों को संगठन में दायित्व दिया गया ! उन्ही की पूंछ परख का ये परिणाम है कि बीते 3 साल से भाजपा संगठन खत्म होने की कगार पर है! सिर्फ व्यक्ति विशेष के चुनिदा लोग संगठन में दायित्व पर हैं ! कब किसे निपटाना है कब किसे जीताना है ये भाजपा संगठन पदाधिकारी स्वयं तय करते हैं !
3 साल में भाजपा को खत्म कर दिए संगठन के जिम्मेदार -
विनोद सराफ ने यह बात कही कि मैँ किसी पर आरोप नही लगा रहा हूँ मगर बीते 3 साल में जिले में जो भाजपा की दुर्गति हुई है ! जिसका परिणाम बीते विधानसभा चुनाव में देखने को मिला साथ ही वही नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा के 8 पार्षद की जीत होने के बाद भी कांग्रेस की परिषद बैठा दी गई यह किसी से छुपा नही है !
पूर्ण बहुमत फिर भी बैठ गई कांग्रेस की परिषद -
विनोद सराफ ने कड़े शब्दों में भाजपा की वर्तमान स्थिति में संगठन के जिम्मेदार लोगों पर आरोप लगातें हुए कहा कि जब कोतमा नगर पालिका चुनाव में स्पष्ट 8 भाजपा पार्षद चुनाव जीत कर आए इसके बावजूद कांग्रेस की परिषद बन गई ! अब ऐसे दायित्ववान कार्यकर्ताओं के संगठन में रहतें तीनो विधानसभा में भाजपा का जीतना मुश्किल ही नही ना मुमकिन है ! भाजपा नेता के इतना कहते ही उपस्थित कार्यकर्ताओ ने ताली बजाकर बातों में अपनी सहमति दी! वही मीडिया ने जब इतनी गम्भीर बात को कैमरे में कैद करनें लगें तो यह बात वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश जैन को नागवार गुजरी ! क्योंकि भाजपा नेता कैलाश जैन ये नही चाहतें कि भारतीय जनता पार्टी एवं संगठन की कमी और कमजोरी सामने आए जिस पर सुधार हो सकें और भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीत सकें ! मध्यप्रदेश में लगभग 20 वर्षों से भाजपा की सरकार है फिर भी 10 वर्ष से कोतमा विधानसभा में कांग्रेस का विधायक है ! जब भारतीय जनता पार्टी और संगठन के जिम्मेदार पदों पर कैलाश जैन जैसे नेता मौजूद होगें वहाँ पार्टी का हाल यही होगा जो पार्टी संगठन की कमियों पर पर्दा डालनें का प्रयास करतें है और पार्टी आलाकमान तक अपनी कमजोरियों को छुपाकर बैठे रहना ही पार्टी की हार का कारण है ! विनोद सराफ ने किसी कि शिकायत नही कि है उन्होंने सिर्फ पार्टी संगठन की कमियों पर सुधार लाने के उद्देश्य से यह बात कही क्योंकि विनोद सराफ ये चाहतें है कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनें और कोतमा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी की जीत हो !
No comments:
Post a Comment