Tuesday, July 18, 2023

जाबाज पुलिस जवान को नम आखों से दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि


कोतमा- आमीन वारसी- मध्यप्रदेश पुलिस  के जाबाज अधिकारी राजाराम जी को नगर के ह्रदय स्थल गाधीं चौक में मीडिया परिवार एवं जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित की ! बता दे कि बीते दिनों मध्यप्रदेश देवास जिले के नेमावर थानें में पदस्थ जाबाज थाना प्रभारी श्री राजाराम वास्केले जी कर्तव्य निष्ठ पुलिस अधिकारी तेज बहती नदी में एक शव को निकालने के लिए नदी में छलांग लगा दी! उन्हें पूरा विश्वास था कि वो बहते शव को तैर कर आराम से नदी के बाहर निकाल लाएंगे और लगभग उक्त बहते शव तक थाना प्रभारी जी पहोच भी चुकें थें ! लेकिन अचानक उनका पैर किसी चीज में फस गया तेज बहती नदी में बहोत प्रयास किया मगर उनका पैर नही निकल पाया फिर देखते ही देखते नेमावर थाना प्रभारी राजाराम वास्केले जी ने अपनी जान गवा दी अपना कर्तव्य को पूरा करतें हुए शहीद हो गए ! 
श्रद्धांजलि अर्पित करनें पहोचे मीडिया साथी वरिष्ठ पत्रकार रवि नारायण गौतम भरत मिश्रा संतोष मिश्रा अखिलेश नामदेव चंद्रशेखर उपाध्याय नीलू रजक रूद्रमणी शुक्ला अजय ताम्रकार दीपेश जैन रमाकांत शुक्ला राम भुवन गौतम आर सी मिश्रा विनय उपाध्याय चंदन केवट पुनीत सेन प्रदीप मिश्रा अन्य एवं जनप्रतिनिधियों में वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रिजेश गौतम अभिषेक सराफ (पिंकू) शैलेन्द्र ताम्रकार मुनेश्वर पांडे अर्पण सिंह नगर पालिका अध्य्क्ष अजय सराफ वरिष्ठ कांग्रेस नेता बद्री ताम्रकार राजेश खटोत सहित नगर के समाजसेवी व्यापारियों ने नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित की !

No comments:

Post a Comment