Wednesday, June 21, 2023

स्वास्थ विभाग की मिलीभगत से हो रहा शासकीय भूमि पर कब्जा


कोतमा- आमीन वारसी- वार्ड नं 10 के पूर्व पार्षद नगर के वरिष्ठ आदिवासी नेता देव शरण सिंह ने बताया कि कोतमा स्वास्थ विभाग की मिलीभगत और कही ना कही कोतमा राजस्व विभाग की उदासीनता की वजह से भालूमाडा़ रोड विकास नगर स्थित लगभग 80 साल पुराना कोतमा का प्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की शासकीय भूमि पर (वादी) मों हलीम पिता मों जलील निवासी बनिया टोला द्वारा अवैध कब्जा एवं क्रय विक्रय का खेल किया जा रहा है ! देवशरण सिंह ने बताया कि ( प्रतिवादी) कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ जिम्मेदार बीएम ओ एवं नेत्र विशेषज्ञ डाक्टर कुरैशी की मिली भगत के कारण आज (वादी) मों हलीम द्वारा वर्षों पुरानी स्वास्थ विभाग की शासकीय भूमि पर खुले आम कब्जा किया जा रहा साथ ही उक्त शासकीय भूमि का क्रय विक्रय भी किया जा रहा ! देव शरण सिंह ने यह भी बताया कि (प्रतिवादी) कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं (वादी) मों हलीम का जमीनी विवाद मामला हाईकोर्ट जबलपुर में चल रहा था ! जहाँ से (वादी) मों हलीम के पक्ष में फैसला आया है! हम माननीय कोर्ट के फैसले का सम्मान करतें है ! लेकिन हमें एक बात ये भी नही भूलनी चाहिए कि कोर्ट सूबूत के आधार पर ही उच्च न्यायालय अपना फैसला सुनाती है ! और (प्रतिवादी) कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ जिम्मेदारों ने खासकर डाक्टर कुरैशी ने हाईकोर्ट जबलपुर में समय पर उचित उत्तर कोई मजबूत दस्तावेज सूबूत प्रस्तुत नही किया गया! साथ ही (प्रतिवादी) पेशी दिनांक को समय पर कोर्ट में स्वयं मौजूद नही हुए ! इसलिए माननीय उच्च न्यायालय ने यह मान लिया कि स्वास्थ्य विभाग के पास कोई मजबूत उत्तर दस्तावेज आधार नही है ! 
जो ये साबित कर सकें कि उक्त भूमि स्वास्थ्य विभाग की है ! जबकि इस बात का पूरा कोतमा नगर गवाह है कि उक्त भूमि शासकीय है ! और उक्त भूमि पर 80 साल पहले मध्यप्रदेश एवं केन्द्र की पूर्व सरकारों द्वारा लाखों रुपए खर्च करके हास्पिटल बनवाया गया था ! जिसे चीर बगला के नाम से भी जाना जाता था ! पूर्व सरकार जनप्रतिनिधियों की ये सोच थी कि कोतमा सहित आसपास क्षेत्र की जनता को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिल सकें ! लेकिन आज उसी शासकीय भूमि को (प्रतिवादी) स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने अपनें निजी स्वार्थ के लिए (वादी) मों हलीम के आगें आत्मसमर्पण कर दिया ! आदिवासी नेता देव शरण सिंह ने कोतमा नगर की आमजनता एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की शासकीय भूमि पर हो रहें अवैध कब्जे के विरुद्ध आवाज उठाएं नही तो इसी तरह कोई भी व्यक्ति शासकीय भूमि को अपना बताकर कब्जा करता रहेगा !

No comments:

Post a Comment