Tuesday, June 13, 2023

होन्डा शो रूम में पदस्थ त्रिपाठी को नही है तमीज


कोतमा- आमीन वारसी - कहतें है कि ग्राहक देवता स्वरूप होता है किसी भी दुकान में खरीदारी करनें आए ग्राहक से मालिक हो या फिर कर्मचारी को मान सम्मान से बात चीत करनी चाहिए जो एक दुकान मालिक और कर्मचारी का धर्म है ! लेकिन कोतमा होन्डा बाईक शो रूम में पदस्थ कर्मचारी त्रिपाठी को कस्टमर से बात करनी की बिल्कुल भी तमीज नही है ! ऐसा हम इसलिए कह रहें कि आज दोपहर होन्डा शो रूम में एक घटना घटित हुई ! बता दे कि इस शो रूम में पदस्थ त्रिपाठी नामक व्यक्ति काफ़ी बततमीज किस्म का है ! कस्टमर से कैसे बात करनी चाहिए कैसे नही करनी चाहिए इसका जरा भी ख्याल नही है ! आज दोपहर होन्डा शो रूम में जमुना कालरी निवासी कौशर अपनें मित्र वरिष्ठ युवा भाजपा नेता वार्ड नं 13 के पूर्व पार्षद अंकित सोनी के साथ अपनी नई स्कूटी दो पहिया वाहन का पेपर लेने गए तो शो रूम में पदस्थ त्रिपाठी शो रूम के मालिक केशव गोयनका जी के सामनें ही कस्टमर बततमीजी से बात करनें लगा! जब अंकित सोनी ने त्रिपाठी को समझना चाहा तो त्रिपाठी अंकित सोनी पर भी भड़क गया और गाली गलौज पर उतारू हो गया ! वो तो अच्छा हुआ कि गोयनका परिवार का नगर मान सम्मान है नही तो ना जानें ये विवाद कहा पर जाकर खत्म होता ! होन्डा शो रूम के संचालक से यही अनुरोध है कि इस तरह के व्यक्ति को काम पर ना रखें अगर यही हाल रहा तो आपके शो रूम में वाहन खरीदने से पहलें सौ बार कस्टमर को सोचना पड़ेगा !

No comments:

Post a Comment