Saturday, March 25, 2023

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त होने पर युवा कांग्रेस ने प्रर्दशन कर किया सड़क जाम


पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रर्दशन कारियों को उठाया


अनूपपुर- आमीन वारसी-  राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त किए जाने पर शुक्रवार की रात अनूपपुर अमरकंटक तिराहे पर नाराज युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन करतें हुए सड़क जाम कर दिया ! इस दौरान सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में हाथों में पोस्टर लिए खड़े थें युवा कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार के खिलाफ जो आवाज उठाता है, उस पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते हैं ! 

जिला मुख्यालय अनूपपुर इंदिरा तिराहा में लगभग शाम 7 बजे युवा कांग्रेस सदस्य एवंव पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन कर अनूपपुर से बिलासपुर अमरकंटक शहड़ोल मुख्य मार्ग पूरी तरह लगभग 40 मिनट तक जाम रखा ! कुछ देर बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, एसडीओपी कीर्ति बघेल, कोतवाली प्रभारी अमर वर्मा, यातायात प्रभारी वीरेंद्र कुमरे ने मोर्चा संभालते हुए बल प्रयोग कर कार्यकर्ताओं को एवं जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान को सड़क से जबरदस्ती घसीटकर उठाकर गाड़ियों में भरकर कोतवाली थाना अनुपपूर में रखा ! पुलिस बल प्रयोग करने से युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान सहित कई पदाधिकारी बुरी तरह घायल होने सहित प्रर्दशन कारियों के कपड़ें तक फट गए ! 

पुलिस पर भी हो कार्यवाही - 

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्यकर्ताओं पर मुकदमा  भी कायम कर दिया! गिरफ्तार युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी को याद करते हुए "रघुपति राधव राजाराम, पतीत पावन सीताराम" 
भजन गाते हुए थाने में शांतिपूर्ण तरीके से बैठे रहें! जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान ने कहा कि जिन पुलिस वालों ने हमारे प्रदर्शन में आकर हम पर लाठियां बरसाई और हमें घसीटते हुए प्रदर्शन स्थल से थानें ले जाया गया उन पर भी कार्यवाही होनी चाहिए!

No comments:

Post a Comment