कोतमा- आमीन वारसी- बता दे कि वर्ष 2005 कोतमा नगर पालिका अंतर्गत समस्त वार्ड में विकास की गंगा बहाने वाली श्रीमती उमा राजेश सोनी की नगर सरकार में वार्ड नं 3 से पार्षद रह चुकें! वरिष्ठ समाज सेवी काग्रेंस नेता राजेश जैन एक बार फिर वार्ड नं 3 से विजयी घोषित हो सकतें है! कोतमा बाज़ार में चल रही जन चर्चा के अनुसार राजेश जैन ही वार्ड नं 3 से बेहतर प्रत्याशी होगें! ये अलग बात है राजेश जैन को कांग्रेस पार्टी अपना प्रत्याशी बनाती है या नही! लेकिन वरिष्ठ समाज सेवी राजेश जैन अगर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी चुनावी मैदान पर उतरे तो निश्चित ही चुनाव परिणाम कुछ इस तरह का ही सामने आएगा! क्योंकि वार्ड नंबर 3 रहवासियों ने पूरी तरह अपना मन बना लिया है कि राजेश जैन जैसे समाज सेवी वरिष्ठ कांग्रेस नेता को पुनः वार्ड नं 3 की जिम्मेदारी सौपनी है! वो इसलिए कि राजेश जैन अपने पिछले कार्यकाल में पूर्व परिषद के सहयोग से वार्ड नं 3 जनहित में कई छोटे बड़े काम किए हैं जिसकी सराहना आज भी वार्ड की जनता कर रही है! अब वार्ड वासियों की पहली पसंद अनुसार काग्रेंस पार्टी को भी आगामी नगर पालिका चुनाव में राजेश जैन को प्रत्याशी बनाएं जानें पर विचार करना चाहिए जिससें ज्यादा से ज्यादा काग्रेंस पार्टी के पार्षद प्रत्याशी विजयी हो सकें! अगर कांग्रेस पार्टी से ज्यादातर पार्षद प्रत्याशी विजयी होगें तो निश्चित ही कोतमा नगर पालिका में काग्रेंस पार्टी की सरकार बनेगी! और अगर प्रत्याशी चयन में कांग्रेस से चूक हुई तो एक बार फिर काग्रेंस नगर सरकार बनाने में असफल साबित होगी जिसका सीधा असर काग्रेंस पार्टी को वर्ष 2023 विधानसभा चुनाव में भी होगा! इसलिए काग्रेंस पार्टी को पब्लिक की पसंद एवं जीतने योग्य व्यक्ति को ही प्रत्याशी बनाना चाहिए !
No comments:
Post a Comment