कोतमा- आमीन वारसी- थाना के बगल से वार्ड नं 8 स्थित वेयर हाउस खाद्यन्न गोदाम में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण नही किया गया जबकि उक्त वेयर हाउस गोदाम में गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा नही फहराया गया! वो भी तब जब देश के प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है साथ ही देशवासियों सहित सभी शासकीय अशासकीय संसथान से अपील कि है 13 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की जाए! जिस पर सभी राज्यों के मुख्यमंत्री अपने अपने राज्य के कलेक्टरों को आदेश जारी किया कि जोर शोर से हर घर तिरंगा लगवाए जाए! लेकिन प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के हर घर तिरंगा अभियान का आदेश अनूपपुर जिले तक नही पहोचा जिसकी एक तस्वीर आप खुद देख सकते है कि किस तरह हर घर तिरंगा अभियान की धज्जियां उड़ाई गई!
इनका कहना: अगर तिरंगा नही फहराया गया है तो देखेंगे!
मायाराम कोल
एसडीएम कोतमा!
No comments:
Post a Comment