Wednesday, August 17, 2022

वार्ड आरक्षण होतें ही कोतमा का चुनावी पारा हुआ गर्म


कोतमा - आमीन वारसी-  नगर पालिका चुनाव को लेकर हुए आरक्षण बाद से कोतमा नगर पालिका क्षेत्र में चुनावी पारा गर्म हो चुका है वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होते ही दावेदार शोसल मीडिया के माध्यम से अपनी अपनी दावेदारी टोकने लगें ! 

ये अलग बात है कि समय आनें पर शोसल मीडिया में अपनी अपनी दावेदारी टोकने वाले नेता चुनाव लड़े या ना लड़े या फिर चुनाव ही हार जाए! लेकिन नगर पालिका अध्य्क्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षद बनने का सपना संजोये नेताओं ने दावेदारी तो पेश की है! 
 
सामान्य सीट पर होगा घमासान- 

वार्ड आरक्षण के मुताबिक वार्ड नं (1,3 4, 8,9,) सामान्य सीट है इन वार्डों में सबसे ज्यादा दावेदार होगें और चुनाव घमासान होगा साथ ही इन्ही वार्ड से नवनिर्वाचित कोई एक पार्षद अध्यक्ष बन सकता है! 

भाजपा से दावेदारी करने वालों की लम्बी सूची - 

ये चुनाव घमासान इसलिए भी है कि भाजपा से टिकट  मागनें वालों की बड़ी लम्बी लिस्ट है क्योंकि सामान्य वार्ड में दावेदारी की ताल ओबीसी भी ठोक रहें और सामान्य व्यक्ति तो मैदान पर है ही! अब ऐसे में सबसे पहली मुसीबत भारतीय जनता पार्टी को झेलनी पड़ेंगी कि कौन से दावेदार को टिकट दे और किसे न दे! निश्चित ही कोतमा नगर पालिका चुनाव भी अमरकंटक अनूपपुर पसान नव गठित परिषद डोला बनगवा डूमर कछार की तरह होगा मतलब ये कि भाजपा के लिए कोतमा नगर पालिका चुनाव की राह भी आसान नही होगी! यानि कि जिसे टिकट नही मिलेगी वो निश्चित ही निर्दलीय ताल ठोकेगा या फिर नाराज कार्यकर्ता अपनी नाराजगी दूसरे नजरिये से जाहिर करेगा और
भारतीय जनता पार्टी देखती रह जाएगी!
 
ऐसा हम इसलिए कह रहें कि भाजपा से टिकट मागनें वालों को यह मालूम हो चुका है कि अगर पार्टी टिकट नही देगी तो हमें चुनाव लड़ने से रोक भी नही पाएगी अभी हाल ही में अनूपपुर अमरकंटक पसान नवगठित परिषद डोला डूमर कछार बनगवा में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बागियों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया और चुनाव परिणाम बाद भारतीय जनता पार्टी अनुशासन को दरकिनार करते हुए अपने निजी स्वार्थ के लिए पुनः बागियों को पार्टी में शामिल भी कर लिया! इसलिए भाजपा का अनुशासन इस चुनाव में असरदार नही होगा!

ये होगें दावेदार- 

वार्ड नं 1, सामान्य सीट से भाजपा से दावेदार दिप्पू सोनी, मनीष गोयनका (नानू) सचेन्द्र जैन,पुष्पेन्द्र जैन, दीपेश जैन, दीपचंद गुप्ता, का नाम सामने आ रहा है! तो वही कांग्रेस पार्टी से राकेश जैन शिवम् सराफ शम्भू केवट का नाम सामने आ रहा ! 

वार्ड नं 3  समान्य सीट भाजपा से दावेदार पूर्व नगर पालिका अध्य्क्ष श्रीमती उमा सोनी एकबाल हुसैन बोहरा पार्षद संदीप शिवहरे! तो वही कांग्रेस से पूर्व नगर पालिका अध्य्क्ष मनोज सराफ अंगा पूर्व पार्षद राजेश जैन एवं श्रीमती वैशाली बद्री ताम्रकार का नाम सामने आ रहा! 

वार्ड नं 4 सामान्य सीट भाजपा से श्रीमती मोहनी वर्मा विजय पांडे हनुमान गर्ग राजेन्द्र रज्जू सोनी का नाम सामने आ रहा! वही कांग्रेस पार्टी से अभी तक किसी दावेदार ने दावेदारी पेश नही की है! वार्ड नं 4 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एक युवा चेहरा शिवा प्रजापति का नाम सामने आ रहा है! 

वार्ड नं 8 सामान्य महिला सीट भाजपा से श्रीमती नीलम प्रभात मिश्रा पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती नाहिद अख्तर एवं श्रीमती सुनीता राजू जयसवाल तो वही कांग्रेस पार्टी से मोमिना शब्बीर खान मैमूननिशा तौफीक खान की दावेदारी बताई जा रही! 

वही वार्ड नं 9 सामान्य सीट भाजपा से श्रीमती रेहाना रोशन वारसी श्रीमती किरण दया चतुर्वेदी श्रीमती कामनी लक्ष्मी जयसवाल! कांग्रेस पार्टी से  अभी तक एक नाम श्रीमती राबिया पुत्र शेख शाजिद राजा का सामने आ रहा! 
अब आगें चुनावी समीकरण क्या होगें ये तो आने वाला समय बताएगा लेकिन चुनाव बड़ा ही दिलचस्प होगा !

No comments:

Post a Comment