Monday, April 11, 2022

वाह चौहान साहब वाह आपने तो भाजपा की बखिया ही उधेड़ ली- और भाजपा अब भी मौन

 
कोतमा- आमीन वारसी- माना कि केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी जी ने विपक्ष को हमेशा मजबूत रहने और सत्ता पक्ष का मजबूती से विरोध करने की सलाह दी थी! इसका मतलब यह नही है कि विपक्ष पूरी तरह से ही भाजपा को निपटा दे! सत्ता धारियों की आमजनता के सामने पूरी तरह पोल खोल के रख दे! बहरहाल अनूपपुर युवक कांग्रेस जो कर रही यकीनन वो तारीफें काबिल है! विपक्ष को हमेशा इसी तरह भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्ता पक्ष के विरुद्ध आवाज उठानी चाहिए जनता की आवाज को बुलंद करना चाहिए जो अनूपपुर युवक कांग्रेस बखूबी कर रही है! 

बता दे कि मध्यप्रदेश व्यापम घोटाले की तर्ज पर नवगठित नगर परिषद में हुए फर्जी भर्ती संविलियन घोटाला जो अपने आप में लगातार सुर्खियां बटोरता नजर आ रहा है! इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की बकहो नगर परिषद वही अनूपपुर जिले के तीन नगर परिषद बनगवां डूमर कछार डोला में हुए फर्जी भर्ती संविलियन घोटाले को मुखरता के साथ पत्रकारों ने आवाज उठाई तो वही युवाओं की आवाज को बुलंदी से युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने उठाया और धीरे-धीरे नागरिकों के साथ संघर्ष करते रहें! भले ही अब तक इस फर्जी वाडे़ पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है लेकिन कम से कम चाल चेहरा चरित्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास वाली पार्टी अर्थात भारतीय जनता पार्टी के जिम्मेदारों द्वारा किया गया फर्जी वाड़ा तो पूरे देश प्रदेश की आम जनता के सामने आ गया!

 अनूपपुर जिले की नवगठित नगर परिषद ढोला डूमर कछार बनगवां मैं हुए फर्जी भर्ती संविलियन घोटाले के विरोध में अनूपपुर जिले के युवक कांग्रेस व इंटर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी के रिश्तेदार और करीबियों की सूची जारी की है और आरोप लगाया है कि पूरे फर्जी भर्ती घोटाले पर कहीं ना कहीं सत्ता पक्ष के नेताओं जनप्रतिनिधियों के रिश्तेदारों की भर्ती होना भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने जैसा ही है फर्जी भर्ती घोटाले को शुरुआत में कुछ पत्रकारों के द्वारा अखबारों के माध्यम से और आरटीआई के तहत जानकारी मांग कर उजागर किया गया था! उसके बाद निरंतर युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में शिकायती पत्रों के माध्यम से धरना प्रदर्शन कलेक्ट्रेट घेराव और नगर परिषद का घेराव कर पूरे भर्ती प्रक्रिया को मीडिया के माध्यम से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं के रिश्तेदारों की हुई भर्तियों पर सूची भी जारी कर दी इसके अलावा बंगला नगर परिषद के तत्कालीन सीएमओ राजेंद्र कुशवाहा के खिलाफ थाने में जाकर एफ आई आर दर्ज कराने हेतु आवेदन भी रामनगर थाना प्रभारी आर के बैस के समक्ष प्रस्तुत किया ! युवा कांग्रेस  जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान इंटक नेता जेपी श्रीवास्तव एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मोहम्मद रफ़ी एवं संतोष यादव ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के रिश्तेदारों का ही संविलियन में नाम लिखा गया है! जिससे यह साफ जाहिर होता है की सत्ता पक्ष के लोगों का भरपूर दबाव ही है जो जांच को प्रभावित कर रहा है! इसलिए बार-बार जांच प्रभावित हो रही है! युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने आगे कहा कि अगर इनके रिश्तेदार और उनके करीबी इस भर्ती घोटाले में नहीं है तो यह लोग हमारे खिलाफ मानहानि भी कर सकते हैं! 

सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की विचारधारा वाली पार्टी के ईमानदार भाजपा नेताओं के परिवार की सूची जो नवगठित नगर परिषद में कर रहें नौकरी-

(1) हर्ष गौतम नगर परिषद डूमर कछार पुत्र राजेश गौतम बृजेश गौतम भाजपा जिला अध्यक्ष अनूपपुर के भाई-

(2) आकांक्षा गुप्ता नगर परिषद बनगवां पुत्री अनिल गुप्ता पूर्व उपाध्यक्ष विंध्य विकास प्राधिकरण भाजपा के कद्दावर नेता- 

(3) प्रियंका गुप्ता नगर परिषद बनगवां पुत्री आधाराम वैश्य पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा 

(4) धर्मेंद्र वैश्य नगर परिषद डोला पुत्र आधाराम वैश्य पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष  

(5) राज कलशा नगर परिषद बनगवां पुत्र राजेश कलशा भाजपा मंडल अध्यक्ष राजनगर- 

(6) जय कलसा नगर परिषद डूमर कछार पुत्र राजेश कलसा भाजपा मंडल अध्यक्ष राजनगर-

(7) मालती कलसा नगर परिषद बनगवां मुकेश कलसा की पत्नी मुकेश कलशा राजेश कलशा भाजपा मंडल अध्यक्ष का सगा भाई हैं- 

(8) शिखा गौतम नगर परिषद बनगवां पुत्री सुरेश प्रसाद गौतम पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजनगर- 

(9) मिताली त्रिपाठी नगर परिषद बनगवां पुत्री राजेंद्र कुमार त्रिपाठी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजनगर-

(10) दीप कुमार शर्मा नगर परिषद डूमर कछार पुत्र के एन शर्मा पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजनगर- 

(11)जय किशन सिंह नगर परिषद डोला पुत्र मनमोहन सिंह बृजमोहन सिंह पूर्व सह संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ भाजपा मध्यप्रदेश के भाई- 

(12) मनोज कुमार यादव नगर परिषद डोला पुत्र अशर्फीलाल यादव रिश्तेदार प्रेमचंद यादव सांसद प्रतिनिधि भाजपा हसदेव क्षेत्र- 

(13) इंदु चौरसिया नगर परिषद डूमर कछार सुनील चौरसिया भाजपा सांसद प्रतिनिधि के भाई विक्रमादित्य चौरसिया पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजनगर की पत्नी- 

(14) हर्ष गिनी खत्री नगर परिषद बनगवां संजीव खत्री की पत्नी रिश्तेदार सुनील चौरसिया भाजपा सांसद प्रतिनिधि- 

(15) आदर्श शुक्ला नगर परिषद बनगवां पुत्र अरुण शुक्ला पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजनगर मंडल-
 
(16) अजीत कुमार शुक्ला नगर परिषद डूमर कछार पुत्र अरुण शुक्ला भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजनगर मंडल आदि शामिल है! 


तो क्या प्रदेश भाजपा की सह पर हुआ फर्जीवाड़ा- 

फर्जी संविलियन मामले को लेकर इन दिनों जन चर्चा यह है कि क्या प्रदेश भाजपा व संगठन स्तर पर ये फर्जी वाड़ा किया गया है ! अगर ऐसा नही है तो फिर बहु चर्चित नवगठित नगर परिषद में फर्जी संविलियन घोटाले में अनूपपुर भाजपा पदाधिकारियों का नाम सामने आने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा संगठन मंत्री हित्यानंद शर्मा ने आखिर चुप्पी क्यों साध रखी है ! कही ऐसा तो नही कि उक्त फर्जी भर्ती संविलियन मामला भारतीय जनता पार्टी प्रदेश आलाकमान की संज्ञान में हुआ है! क्या भाजपा आलाकमान उक्त फर्जी भर्ती संविलियन की निष्पक्षता से जाचं कराएंगे साथ ही अनूपपुर भाजपा पदाधिकारियों पर निष्कासन की कार्यवाही करेंगे! अगर समय रहतें भारतीय जनता पार्टी आलाकमान द्वारा फर्जी भर्ती संविलियन मामले की निष्पक्ष जाँच नही कराई गई एवं दोषी भाजपा पदाधिकारियों सहित अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही नही की गई! तो निश्चित ही आमजनता यही समझेगी कि उक्त फर्जी भर्ती संविलियन मामले में समस्त भाजपा की सहमति थी! जिसका आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है ! 


इनका कहना:
फर्जी भर्ती संविलियन घोटाले के संबंध में आवेदक गुड्डू चौहान के द्वारा लिखित शिकायत प्राप्त हुई है हम जांच करेंगे जांच उपरांत दोषी पाए जाने पर कार्यवाही करेंगे! 

     आर के बैस 
नगर निरीक्षक थाना रामनगर!

No comments:

Post a Comment