Tuesday, December 28, 2021

खबर का हुआ असर-नगर पालिका का बहोत बहोत आभार

 कोतमा- आमीन वारसी- दैनिक अपना लक्ष्य समाचार पत्र व शोसल मीडिया पोर्टल न्यूज पोल खोल खबर: में बीते दिनों विकास नगर भालूमाड़ा रोड पर जगह जगह हुए गडढे से होने वाली दुर्घटना का समाचार प्रकाशन किया गया था साथ ही कोतमा नगर पालिका परिषद का ध्यान भी आकर्षित कराया जा रहा था कि विकास नगर भालूमाड़ा रोड सहित नल जल योजना का कार्य करने वाला ठेकेदार नगर में जगह जगह जो गडढा किया गया है उसे पाटा जाए!तो देर से ही सही लेकिन नगर पालिका ने उक्त खबर को ध्यान में रखते हुए आज 28 दिसंबर को गडढा पाटने का कार्य शुरू कर दिया!

तो क्या गडढा पाटने का फिर से नया टेंडर- 

अब उक्त कार्य का दोबारा टेंडर किया गया है या फिर नल जल योजना कार्य शेष पैसे से कराया जा रहा है ये तो नगर पालिका एवं कार्य करने वाला ठेकेदार ही जाने लेकिन उक्त कार्य से खुश होकर विकास नगर वासियों ने नगर पालिका का आभार व्यक्त किया है!बता दे कि वर्ष 2015 से शुरू हुए नल जल योजना कार्य आज भी आधा अधूरा है नल जल योजना कार्य चलते लगभग 7 वर्ष पूरे होने को आए मगर कार्य पूर्ण नही हो सका।ज्ञात हो कि पूर्व परिषद द्वारा नगर में पानी की समस्या को ध्यान में रखते हुए नल जल योजना अंतर्गत 15 वार्डो में पाइपलाइन कार्य कराकर आमजनों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रयासरत थी।लेकिन अब तक नल जल योजना कार्य पूर्ण नही हुआ।बल्कि 15 वार्डो में बनाई गई नव निर्मित सड़कों को वर्तमान परिषद एवं नल जल कार्य कर रहें ठेकेदार द्वारा जगह जगह पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कों को तोड़कर बड़ा बड़ा गड्डा खोद दिया गया जिसे पाइपलाइन बिछने के बाद भी उक्त गड्डो को नही पाटा गया जिससे आलम यह है कि नगर पालिका एवं ठेकेदार द्वारा किए गए गड्डे पर गिरकर लोगों के हाथ पैर टूट रहें।जबकि नल जल योजना कार्य करने वाले ठेकेदार को मेन पाइपलाइन बिछाने के साथ ही नगर के समस्त वार्ड में घर घर नल कनेक्शन करना पाइप एवं टोटी लगाना था एवं खोदे गए गड्डो को फिर से व्यवस्थित कर तोड़ी गई सड़क को पुनः कांक्रीट ढलाई कर बनाना था।लेकिन नगर पालिका की महेरबानियो की वजह से नल जल योजना का कार्य करने वाला ठेकेदार आधा अधूरा काम छोड़कर अपना पैसा लेकर चला गया।

No comments:

Post a Comment