कोतमा- आमीन वारसी- एक बात माननी पड़ेगी कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में तमाम अवैध कारोबारी माफिया ठेकेदारों और भ्रष्टाचारियों की बल्ले बल्ले है वो इसलिए कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ये फायदा है कि आप कितना भी अवैध कारोबार करते रहों या फिर कितना भी अवैध उत्खनन परिवहन करते रहों नगरीय क्षेत्र हो या फिर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य के नाम पर निमार्ण एजेंसी ठेकेदार भले ही निर्माण कार्य कितना भी गुणवत्ताविहीन करें मज़ाल है शासन प्रशासन हो रहें अवैध कारोबार भ्रष्टाचार को रोक ले।ऐसे हजारों उदाहरण है कि जब अवैध कारोबारी अवैध कारोबार करते हुए पकड़ा गया भ्रष्टाचारी भ्रष्टाचार करते हुए पकड़ा गया ठेकेदार गुणवत्ता विहीन कार्य करते पकड़ा गया।लेकिन कार्यवाही के दौरान सत्ता का धौस दिखाकर कानून से कबंडडी खेलते हुए उक्त कार्यवाही को प्रभावित कर दिया जाता है या फिर चंद रूपये के लिए जिम्मेदारों ने अवैध कारोबारी माफिया ठेकेदार भ्रष्टाचारियों के आगें अपना जमीर बेच दिया और इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि ज्यादातर अवैध कारोबारी माफिया ठेकेदार भ्रष्टाचारी भाजपा समर्थक है इसलिए कहता हूँ कि भाजपा सरकार में अवैध कारोबारियो भ्रष्टाचारियों की बल्ले बल्ले है।
ताजा उदाहरण-
जमुना कोतमा क्षेत्र की एस ई सी एल कंपनी द्वारा वार्ड नं 10 भालूमाडा रोड कालेज तिराहा से ज्ञान प्रकाश आई टी आई पुल तक डामरीकरण कार्य किया जा रहा है जिसमें निर्माण एजेंसी ठेकेदार एस ई सी एल कंपनी इंजीनियर ओवर सियर द्वारा गुणवत्ता का बिल्कुल भी ध्यान नही रखा जा रहा जगह-जगह गड्डे है उसमें पेचिग किए बिना थूका लपेटी करते हुए डामर लपेटे कर सड़क डामरीकरण का कार्य कर दिया गया।और क्यू न करते थूका लपेटी क्योकि नगर के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने तो आँखे मूदी हुई है।निर्माण कार्य के दौरान सत्ता पंक्ष के किसी भी जिम्मेदार ने एस ई सी एल प्रबंधन सहित निर्माण एजेंसी ओवर सियर इंजीनियर से ये तक नही पूछ सका कि आपके द्वारा किए जा रहें निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है।इसका भी एक कारण है कि हो सकता है एस ई सी एल कंपनी व निर्माण एजेंसी द्वारा दिया जानें वाला कमीशन में कटौती का डर सताता रहा होगा शायद इसलिए कोई नजर नही आया सिर्फ विकास नगर के स्थानीय लोग और विपक्ष के नेताओं द्वारा गुणवत्ता विहीन कार्य का विरोध किया गया।लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आम जनता और विपक्ष की सुनता कौन है ठेकेदार ने विरोध के दौरान कुछ देर के लिए काम बंद कर दिया फिर वही डामर लपेटे कर अपना काम निपटा लिया इस तरह एस ई सी एल प्रबंधन इंजीनियर ओवर सियर ठेकेदार करोड़ों रूपये का कार्य चंद दिनों में करके चलते बनें।कोतमा नगर की आम जनता को मै बताना चाहता हूँ कि कालेज तिराहा से ज्ञान प्रकाश आई टी आई पुल तक उक्त नव निर्मित डामरीकरण सड़क की कोई गारंटी वारंटी नही है।और अगर उक्त सड़क की कोई गारंटी है तो कितने दिन की है।यह नगर की आम जनता को एस ई सी एल प्रबंधन इंजीनियर ओवर सियर व निर्माण एजेंसी बताएं साथ ही किए गए निर्माण कार्य सड़क डामरीकरण में सड़क कितनी लंबी चौड़ी एवं मोटी बनाई गई व समय अवधि सहित कितने लागत से सड़क निर्माण कार्य किया गया उसका एक बोर्ड भी लगाएं।
No comments:
Post a Comment