कोतमा- आमीन वारसी- जी हा आपने सही सुना कोतमा नगर पालिका में पदस्थ सी एम ओ विकास चंद्र मिश्रा कामचोर है ऐसा मै नही कह रहा हालात बता रहे हैं।आज दिनांक 21-9-2021 को नगर पालिका कार्यालय में उपाध्यक्ष प्रभात मिश्रा सहित पार्षदगण मो मुफीद संदीप शिवहरे देवशरण सिंह राकेश जैन निब्बू लाल पार्षद पति राजेन्द्र सोनी रोशन वारसी सहित अन्य धरनें पर बैठ गए और जिला कलेक्टर के नाम एस डी एम को ज्ञापन देकर यह मांग कर रहें है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी विकास चंद्र मिश्रा जो काफ़ी दिनों से लापता है उन्हें ढूंढ कर दिया जाएं क्योकि मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नादारत रहनें से नगर पालिका संबंधित सारे काम बंद पड़े है नगर की आम जनता सहित जन प्रतिनिधि भी परेशान हाल दिखाई पड़ रहें है।तो इससे साफ़ जाहिर होता है कि सी एम ओ विकास चंद्र मिश्रा कामचोर है।धरनें पर बैठे नगर पालिका उपाध्यक्ष व पार्षदगण ने बताया कि सी एम ओ विकास चंद्र मिश्रा को नगर पालिका अनूपपुर का भी प्रभार मिला है सी एम ओ से जब भी बात करों तो कहते है अनूपपुर में हूँ अनूपपुर के लोग पूछते है तो कहते है कोतमा में हूँ।मेरा सी एम ओ से सवाल यह है कि जब आपसे दो जगह का काम नही हो पा रहा तो फिर आपने अनूपपुर नगर पालिका का प्रभार लिया क्यो और अगर आपसे एक भी नगर पालिका की जिम्मेदारी नही संभाली जाती तो नौकरी छोड़ दे मुफ्त में जनता के पैसे से रोटी न तोड़े जनता की सेवा करने के लिए आपको नौकरी दी गई है आप जैसे कामचोर लापरवाह अधिकारी की न जनता को जरूरत है और न ही सरकार को।
पी एम आवास का पैसा किया वापस-
जन प्रतिनिधियों ने बताया कि शासन द्वारा पी एम आवास बनवाने के लिए लगभग दो करोड़ रुपए आवंटित किया गया था जिसे नगर के पात्र हित ग्राहियो को पी एम आवास हेतु वितरण न करके उक्त पी एम आवास की राशि को वापस कर दिया गया और आज भी हितग्राहि पी एम आवास के लिए दर दर भटक रहें नगर में और भी बहोत सी समस्याएं है नगर पालिका के वाहन ब्रेक डाउन है बिजली का सामान नही है यातायात व्यवस्था चौपट है साफ़ सफाई व्यवस्था चौपट है वगैरह वगैरह जिस ओर नगर पालिका अधिकारी विकास मिश्रा द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा।सारे काम प्रभावित होने पर नगर व वार्ड की जनता वार्ड पार्षद जन प्रतिनिधियों की खिचाई कर रही सच भी यही है कि जनता किसी अधिकारी को नही जानती जनता ने जिसे अपना अध्यक्ष पार्षद नेता चुना है तो उसी से सवाल करेंगी।जन प्रतिनिधियों की नाराजगी व ज्ञापन देने के बाद अब देखना यह है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी विकास मिश्रा के विरुद्ध कलेक्टर महोदया क्या कार्यवाही करती है।
No comments:
Post a Comment