Tuesday, August 24, 2021

पुलिस अधीक्षक की ताबड़तोड़ कार्यवाही से बौखलाए सूदखोर दलाल

कोतमा- आमीन वारसी- आज सुबह सुबह कुल्ला मुखारी करने से पहले ही नवागत पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल ने तत्कालीन अनूपपुर पुलिस अधीक्षक गौरव राजपूत की तर्ज पर ज़िले के कोतमा लहसुई भालूमाडा जमुना सहित आसपास क्षेत्र के सूदखोर व बैंक दलाल के घर पर अपनी टीम के साथ दस्तक दी और एक के बाद एक सूदखोर दलाल के घर पहोचकर छापा मार कार्यवाही शुरू कर दी। लगभग 15 -20  सूदखोर व बैंक दलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है उम्मीद है कि नवागत पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल की माफिया अभियान कार्यवाही से कई चेहरे बेनकाब होंगे जो वर्षों से अनपढ़ सीधे साधे कालरी  कर्मचारियों का खून चूस रहें थे।बता दें कि इन सूदखोरो व बैंक दलालों द्वारा शासकीय कर्मचारियों को टारगेट कर उनकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए पहले 20-30% में सूदखोर द्वारा  पैसा दिया जाता है फिर बैंक दलाल की मिली भगत से बैंक से  लोन स्वीकृत कराया जाता इस तरह उक्त कर्मचारी को सूदखोरी के जाल में फसाया जाता है जो मृत्यु तक सूदखोर की जनजाल से मुक्त नही होता कई पीड़ितों ने तो सूदखोरी के कारण आत्महत्या कर ली बहरहाल पुलिस अधीक्षक की कार्यवाही सराहनीय है सूदखोरी के जनजाल में फसे कई पीड़ितों को निजात मिल सकती है।कुछ इस तरह की जानकारी प्राप्त हुई है कि नगर के क्रिकेट सट्टा किंग भी हारे हुए खिलाड़ियों को सूद में पैसा दिए हुए कुल मिलाकर सूदखोरी के जाल में फँसकर कई घर तबाह और बरबाद हो चुके हैं।खबर लिखें जानें तक पुलिस अधीक्षक की जांच कार्यवाही जारी है।

No comments:

Post a Comment