कोतमा- आमीन वारसी/ कहते है सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नही ठीक वैसे ही सत्य और असत्य के बीच कोतमा तहसील में लड़ाई चल रही थी नायब तहसीलदार पंकज नयन तिवारी और अधिवक्ताओं की नायब तहसीलदार पंकज नयन तिवारी पर बीते 27 नवंबर को कोतमा अधिवक्ता संघ द्वारा भ्रष्टाचार रिश्वत खोरी का आरोप लगाते हुए कमिश्नर शहडोल अनूपपुर कलेक्टर सहित अन्य जगहों पर लिखित शिकायत करने के साथ ही अनशन पर बैठ गए थे।अधिवक्ताओं की मांग यह थी कि जब तक नायब तहसीलदार को कोतमा तहसील से हटा नही देते तब तक कोतमा अधिवक्ता संघ अनशन पर बैठा रहेगा।आखिर में जीत अधिवक्ताओं की हुई अधिवक्ताओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार पंकज नयन तिवारी का तबादला उमरिया ज़िले के लिए कर दिया गया है।कोतमा तहसील का कार्य भार मनीष शुक्ला संभालेंगे।
No comments:
Post a Comment