Saturday, December 26, 2020

कोतमा विधायक का क्रेशर हुआ सीज


कोतमा- आमीन वारसी/विधायक सुनील सराफ के क्रेशर पर माइनिंग विभाग की टीम पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण एवं पुलिस विभाग के सामुहिक दल ने मारा छापा खनिज व प्रदूषण नियमो के पूर्ण न होने पर वार्ड नं 4 में स्थित क्रेशर को किया सीज अच्छी बात है इस तरह की कार्यवाही होती रहनी चाहिए जिससे क्रेशर संचालकों पर शासन प्रशासन का भय बना रहेंगा।

लेकिन उक्त कार्यवाही से कुछ इस तरह की चर्चा गर्म है कि विगत दिनों कोतमा नगर पालिका स्थित  मंत्री बिसाहूलाल जी के कार्यक्रम में विधायक सुनील सराफ ने नाराजगी जाहिर की साथ ही कलेक्टर को कलेक्टरी करने की सलाह भी दिया था।कही ऐसा तो नही बदले की राजनीति से प्रेरित होकर यह कार्यवाही की गई हो।क्योकि अगर कोतमा नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा शिकायत की गई थी तो नगर पालिका अंतर्गत विधायक सुनील सराफ सहित और भी क्रेशर संचालित है जिस पर कलेक्टर साहब की टीम ने कार्यवाही क्यो नही की क्या क्षेत्र में अन्य क्रेशर सभी नियमों का पालन कर रहे हैं या फिर शिकायत सिर्फ विधायक के क्रेशर को सीज करने की गई थी।मध्यप्रदेश में उपचुनाव होने से पहले भी कोतमा क्षेत्र में फलफूल रहें क्रेशरो पर कार्यवाही की गई थी तो उस वक्त विधायक सुनील सराफ के क्रेशर पर कार्यवाही क्यो नही की गई क्या उन दिनों विधायक जी के क्रेशर में सभी नियमों का पूर्णतःपालन किया जाता रहा है या फिर कलेक्टर साहब व खनिज विभाग को मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की वापसी का डर था और अब मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद निडर हो गए है।कार्यवाही बिल्कुल निपंक्ष होनी चाहिए चाहें वो सत्ता पंक्ष हो या विपक्ष हो। 

No comments:

Post a Comment