कोतमा/आमीन वारसी- बीते 15 दिनों से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए पूरे देश में लाक डाउन कर दिया गया लाक डाउन के कारण अपने अपने घरों में कैद गरीब दिहाड़ी मजदूरों को समाजसेवी संगठनों द्वारा दोपहर और रात में भोजन परोसा जा रहा लेकिन पूर्णत लाक डाउन होने के कारण गरीब दिहाड़ी मजदूरों को उक्त मिलने वाला भोजन आज शनिवार 11 अप्रैल को नही मिल सका सैकड़ों गरीब यतीम बूढ़े बच्चे महिलाएं भोजन के लिए पूर्णत लाक डाउन में सड़कों पर भटकते नज़र आए वही समाजसेवी संगठन भाजपा एवं कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता नेता भर पेट खाना खा कर अपने अपने घरों में सुरक्षित हो गए और नगर के गरीब यतीम बूढ़े बच्चे महिलाएं भोजन मिलने वाले निश्चित स्थान एवं घरों पर मिलने वाले भोजन पैकेट का इन्तजार करते हुए भूख से तड़पते रहें जिसकी सुध लेने वाला कोई नही नज़र आया।सवाल यह है कि जब 11 अप्रैल को भोजन नही वितरण करना था तो उक्त दान दाताओं को पहले से ही जरूरत मंदों को यह जानकारी दे देनी चाहिए थी या फिर पूर्णत बंद को ध्यान में रखते हुए कच्चा राशन वितरण कर देना था जिससे गरीब असहाय अपने अपने घरों पर खाना बनाकर खा लेते भूखे पेट तो नही रहना पड़ता लेकिन अफ़सोस ऐसा नही हो सका।
मुख्यमंत्री की घोषणा बेअसर-
मध्यप्रदेश में चौथी पारी खेल रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शपथ लेते ही प्रदेश के गरीब दिहाड़ी मजदूरों की चिंता करते हुए इस विपदा की घड़ी में यह घोषणा करने के साथ ही संबंधित विभाग को यह निर्देश दिया था कि सभी गरीब मजदूरों को मुफ्त राशन दिया जाए लेकिन मुख्यमंत्री का निर्देश बेअसर साबित हो रहा है क्योकि लाक डाउन के पहले चरण में प्रधान मंत्री मोदी जी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी और पहले चरण का लाक डाउन समाप्त होने जा रहा और आज दिनांक तक लोगों को राशन वितरण नही किया गया इससे साफ़ जाहिर होता है कि मुख्यमंत्री का निर्देश बेअसर है।
नागरिक आपूर्ति निगम पूरी तरह सुस्त-
एक ओर जहा पूरा देश इस भयंकर महामारी से जूझ रहा है केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा आम जनों को भुखमरी से बचाने के लिए तरह तरह की सुविधा मुहैया कराने में जुटा है वही दूसरी ओर अनूपपुर ज़िले के नागरिक आपूर्ति निगम अधिकारी खाद्य अधिकारी इस संकट की घड़ी में भी लापरवाही बरत रहें है। जिससे आज तक लोगों राशन वितरण नही हो सका।मध्यप्रदेश की पूर्व कमलनाथ सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश पर 3 महीने का राशन वितरण किया गया था। वर्तमान की शिवराज सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश पर अब तक मुहर नही लगी।
इनका कहना: जल्द ही सभी दुकानों में राशन पहोचा दिया जाएगा लेवर न आने के कारण देर हो रही एक दो दिन में लोगों को राशन मिलनें लगेगा।
बी एन तिवारी
नागरिक आपूर्ति निगम अनूपपुर

No comments:
Post a Comment