Saturday, November 2, 2019

उपभोक्ता गलत बिजली बिल न करें भुगतान- विधायक

कोतमा/अमीन वारसी- मध्यप्रदेश कांग्रेस सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के विपरीत विद्युत विभाग द्वारा कोतमा विधानसभा क्षेत्र में अनगरल बिजली बिल वितरण से नाराज़ कोतमा  विधायक सुनील सराफ ने कोतमा   विधानसभा क्षेत्र की आम जनता से अपील कि है अगर आम जनता को परेशान करने की नियत से कोतमा व बिजुरी विद्युत कार्ययालय द्वारा अनाप सनाप बिजली बिल भेजा जा रहा। और अगर मेरे विधानसभा क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को लगता है कि उचित बिजली बिल न देकर विद्युत विभाग द्वारा नियम विरुद्ध  गलत व मनमाने तरीके से बिजली बिल वितरण किया गया है तो  उपभोक्ता बिल्कुल भी बिजली बिल का भुगतान न करें। पहले विद्युत विभाग को सूचना दे कि आपका बिजली बिल खपत से ज्यादा आया है तो विद्युत विभाग द्वारा पहले उक्त बिजली बिल में सुधार कि जाए फिर आप बिजली बिल का भुगतान करें।क्योकि यह विद्युत विभाग की जिम्मेदारी बनती है कि कोई भी बिजली  उपभोक्ता परेशान न हो अगर बिजली बिल उचित नहीं है तो जांच कर उसका सुधार कर ही बिल भुगतान कराए विभाग  जबरन उपभोक्ताओं पर बिजली काट देने का दबाव बना कर अनाप सनाप वसूली न करें।कोतमा विधायक की इस सराहनीय अपील से क्षेत्र की आम जनता में काफी राहत देखी जा सकती है।क्योकि विद्युत विभाग द्वारा अनाप सनाप बिजली भेजने के साथ ही उक्त बिजली बिल में सुधार करने से पहले बिजली बिल  जमा करने का दबाव बनाया जाता है बिजली बिल बाद में सुधार किया जाएगा अन्यथा आपके घर की बिजली काट दी जाएगी इस तरह परेशान लोगों का कोई सुनने वाला भी नही रहता था। लेकिन कोतमा विधायक का सहयोग मिलने से परेशान बिजली उपभोक्ताओं में काफी राहत है।

No comments:

Post a Comment