Thursday, June 6, 2019

पर्यावरण दिवस पर जनप्रतिनिधियो ने किया वृक्षारोपण


कोतमा/आमीन वारसी- विश्व पर्यावरण दिवस पर  नगर के जनप्रतिनिधि व नगर पालिका प्रशासन के समस्त स्टाप ने विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और सरंक्षण हेतु नगर के नव निर्मित नगर पालिका भवन में वृक्षारोपण कर समाज को पर्यावरण सुरक्षा हेतु वृक्ष लगाना अति आवश्यक है का संदेश के साथ वृक्षारोपण दिवस मनाया गया वृक्षारोपण के इस संदेश के मुहिम की शुरुआत पुनः नगर पालिका के तत्वावधान में किया गया जिसमें कोतमा विधायक सुनील सराफ नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती मोहिनी धर्मेद्र वर्मा उपाध्यक्ष प्रभात मिश्रा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री निवास शर्मा एस डी ओ पी एच एन प्रसाद ब्लाक काँग्रेस अध्यक्ष मनोज सोनी विजय पान्डे हनुमान गर्ग रज्जन शुक्ला शैलेन्द्र ताम्रकार देव शरण सिंह रज्जू सोनी हरीश जीवनानी सहित पार्षद गण रवि सोनी अजय सिंह राजेन्द्र तोमर एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहे।इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनैतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी इसे 5 जून से 16 जून तक  संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया इसलिए आइये एक बेहतर कल के लिए आज हम एक वृक्ष जरूर लगाए।

No comments:

Post a Comment