Sunday, February 17, 2019

स्‍वास्थ्य विभाग में 1065 डॉक्टर्स की भर्ती शुरू-मनोज


कोतमा/आमीन वारसी - कांग्रेस कमेटी जिला महामंत्री मनोज सोनी ने बताया कि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट  के आदेश अनुसार सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के रिक्त पदों को जल्द ही भरा जायेगा। जिसकी भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सरकारी अस्पतालों में  डॉक्टरों के रिक्त पदों की जानकारी संकलित कर उनको भरने के लिये त्वरित कार्यवाही शुरू कर दी गई। भर्ती के पहले चरण में 1065 डॉक्टर्स की भर्ती की जा रही है। राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा भर्ती की कार्यवाही शुरू करते हुए पात्र आवेदकों से 5 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन करने के लिये विज्ञापन जारी कर दिया गया है। सभी रिक्त पदों को भरने में कुछ समय जरूर लगेगा, लेकिन अस्पतालों में सभी रिक्त पदों को भरा जायेगा। चिकित्सकों के साथ-साथ पैरामेडीकल स्टॉफ के पदों पर भी शीघ्र ही भर्ती की जाएगी।
*दवाओं की कमी हुई तो सिविल सर्जन एवं  सी.एच.ओ. होंगे जिम्मेदार*
मनोज सोनी ने बताया कि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि सिविल सर्जन और जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को सभी अस्पतालों में अब दवाइयों की कमी नहीं करनी चाहिये। दवाइयों की कमी मिलने पर सिविल सर्जन एवं सी.एम.एच.ओ. सीधे जिम्मेदार होंगे।साथ ही अस्पताल परिसर में  चिकित्सालय के वार्ड ओपीडी आदि में पर्याप्त साफ-सफाई पर विषेश ध्यान रखें जैसी सफाई हॉस्पिटल के अन्दर हो, वैसी ही  बाहर भी होनी चाहिये। सभी वाटर कूलर में आरो लगायें। अस्पताल की ओव्हर हेड पानी की टंकियों की नियमित सफाई की जाये। ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउण्टर और दवाई वितरण कक्ष में लम्बी लाइन न लगाएं  काउण्टर बढ़ाये जायें। एन.आर.सी. में बिस्तरों के बीच में पर्याप्त अन्तर रखा जाये। चिकित्सालय में सिटी स्केन, एमआरआई, ईको कार्डियोग्राफी की जाँच सुविधा उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment