Sunday, January 27, 2019

आर आई धुर्वे ने खेली धुआधार पारी


कोतमा/आमीन वारसी- आपने हमेशा क्रिकेट मैच में धुआधार पारी खेलने वाले खिलाड़ियो को देखा है ऐसे ही कोतमा तहसील अंतर्गत पटवारी हल्का कल्याणपुर के तत्कालीन आर आई धुर्वे फर्जी नक्शा तरमीम और श्रीमाकंन करने वाली कई ऐसी धुआधार पारी खेली है उक्त  फर्जी कार्य के लिए राजस्व विभाग के जिम्मेदारों द्वारा आर आई धुर्वे को पुरस्कार देना चाहिए जिसनें भू माफिया अजीमुददीन भोचू के साथ मिलकर उक्त फर्जी कार्य को अंजाम दिया ।तरमीम पहले कागजी कार्यवाही बाद में- राजस्व रिकार्ड के अनुसार 2017 में कल्याणपुर के नक्शा में लाल पेन चलाकर तरमीम कर दिया गया लेकिन कागजी कार्यवाही  जैसे कि जिस भूमि का श्रीमाकंन नक्शा तरमीम होना होता है उक्त भूमि के चौहंदी काश्त कार को  नोटिस देकर मौके पर बुलाकर कब्जा देखकर साथ ही उक्त भूमि की रजिस्ट्री से चौहंदी का मिलान कर एवं चौहंदी काश्त कारो की सहमति से नक्शा तरमीम किया जाता है फिर उसकी पुष्टि तहसीलदार द्वारा की जाती है लेकिन अजीमुददीन भोचू द्वारा दिए गए पैसे ने धुर्वे को जल्दबाजी करने पर मजबूर कर दिया और आर आई साहब उक्त भूमि खसरा नं 297/6,297/8 जो गैर हकदार जंगल शासकीय आवंटन की  भूमि है जिसे अजीमुददीन भोचू एवं उसके पुत्र ने फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराई है उक्त भूमि खसरा नं 297/6,297/8, की तरमीम आर आई धुर्वे द्वारा लेन देन कर 2017 में बिना किसी सूचना के चोरी छिपे कर दी गई और जब अजीमुददीन भोचू के कब्जा लेने की बारी आई तो आनन-फानन में 18,1,2018 को आर आई धुर्वे द्वारा फर्जी चौहंदी काश्त कार को नोटिस जारी किया गया और श्रीमाकंन एवं नक्शा तरमीम की कागजी कार्यवाही एक ही दिन में की गई जबकि एक ही दिन में नक्शा तरमीम और श्रीमाकंन नही किया जाता लेकिन अजीमुददीन भोचू के पैसे ने साहब को पूरी तरह अंधा कर दिया था फर्जी नक्शा तरमीम और श्रीमाकंन करने पर तत्काल ही खसरा नं 297/5 की चौहंदी काश्त कार पार्वती द्वारा आपंति दर्ज कराई गई थी।अब सवाल यह है कि क्या आर आई द्वारा की गई  तरमीम सही है या नही उक्त फर्जी तरमीम की पुष्टि सही है या नही यह तो राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ही बता सकतें है। अब देखना यह है कि उक्त फर्जी नक्शा तरमीम और श्रीमाकंन को कोतमा एस डी एम एवं तहसीलदार द्वारा क्या मान्यता दी जाती है।

No comments:

Post a Comment