कोतमा/आमीन वारसी-- इन दिनों भू माफियाओ के हौसले बढ़ते ही जा रहे है कोतमा तहसील अंतर्गत पटवारी हल्का कोतमा वार्ड नं 7 पुरानी कृषि उपज मंडी के पास बुढ़ानपुर रोड स्थित निवासी भू माफिया अशोक सोनी एवं उसके भाईयों ने कोतमा नगर के व्यापारी ताम्रकार बंधुओं पर जमीनी विवाद को लेकर धारदार हथियार फरसा एवं डंडा से प्राण घात हमला कर दिया जिससे ताम्रकार बंधुओं को काफी चोट लगी ताम्रकार बंधुओं ने बताया कि हम अपनी भूमि खसरा नं 313 पर कार्य कर रहे थे अचानक पटवारी अशोक सोनी अपने भाईयों के साथ लाठी डंडा फरसा लेकर आया और मारपीट करने लगा। पटवारी कम भू माफिया जादा- ताम्रकार बंधुओं ने बताया कि अशोक सोनी कोतमा तहसील अंतर्गत पटवारी के पद पर पदस्थ है और इस रिश्ते से कोतमा तहसील अंतर्गत अधिकारी कर्मचारी सहित समस्त पटवारी से अच्छा ताल मेल है जिसका फायदा उठाते हुए पटवारी अशोक सोनी दूसरों की जमीन हड़प रहा है इसलिए यह कहे जाने में कोई हर्ज़ नहीं कि अशोक सोनी पटवारी कम भू माफिया जादा है। पूर्व में भी किया था मारपीट- वार्ड नं 6 पुरानी बस्ती निवासी प्रमोद गुप्ता ने बताया कि इसी तरह 2015 में जमीनी विवाद करते हुए पटवारी अशोक सोनी एवं उसके भाईयों द्वारा मेरे साथ भी मारपीट की गई थी जिस पर मेरे द्वारा मारपीट की शिकायत थाने में की गई थी प्रमोद गुप्ता ने बताया कि पटवारी हल्का कोतमा अंतर्गत खसरा नं 307 मेरी पुस्तैनी भूमि है जिस पर पटवारी अशोक सोनी ने पटवारी दांव पेंच खेल कर अपने विभाग के लोगों से साठ गाँठ कर मेरी पुस्तैनी भूमि खसरा नं 307 पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है मेरे द्वारा मना करने पर मेरे साथ मारपीट किया था जबकि कोतमा न्यायालय द्वारा मेरे पंक्ष में फैसला दिया गया है फिर भी भू माफिया पटवारी अशोक सोनी एवं उसके भाईयों द्वारा जबरन वाद विवाद किया जा है और आज प्राण घात हमले को अंजाम दे दिया गया। नवागत कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर जी से कोतमा नगर के लोगों ने मांग कि है कि ऐसे भू माफियाओ और भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें।
इनका कहना: मैने तहसीलदार साहब को मामले की जांच करने के लिए कह दिया है जांच उपरांत दोषी कर्मचारी के विरुद्ध कार्य वाही की जाएगी।
मिलिन्द नागदेवे
एस डी एम कोतमा

No comments:
Post a Comment