कोतमा/आमीन वारसी- जनपद पंचायत बदरा अंतर्गत ग्राम पंचायत छुलहा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छुलहा जिला शिक्षा केंद्र बम्हनी जनपद शिक्षा केंद्र जिला अनूपपुर मे संचालित मध्यान भोजन मीनू के अनुसार कभी नहीं बनता विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बताया की मीनू के अनुसार भोजन न देकर मात्र आलू पत्ता गोभी की सब्जी और चावल दाल में पानी परोसा जाता है यहाँ तक कि समूह संचालक द्वारा पर्याप्त मात्रा में दाल चावल नमक हल्दी एवं अन्य सामग्री भी विद्यालय परिसर में नहीं रखी जाती है। जब पढ़ने वाले छात्र छात्राओ द्वारा इसका विरोध किया जाता हैं तो सरस्वती समूह संचालक के पति शिवभान यादव एवं देवर चंद्रभान यादव रोजगार सहायक छात्र-छात्राओ सहित प्राचार्य राजाराम को धमकाया जाता है। सरस्वती समूह संचालक को निश्चित ही राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है शायद इसी कारण अधिकारी भी समूह संचालक पर कार्यवाही करने से बचते नजर आ रहे हैं छुलहा ग्राम पंचायत अंतर्गत संचालित 4 विद्यालय में मध्यान भोजन इसी समूह द्वारा दिया जा रहा है और सभी विद्यालय में ऐसी ही मनमानी की जा रही है। बच्चों के हक में डाका डालकर समूह संचालक हर माह लाखो रूपये का व्यारा न्यारा करते हुए शासन की योजनाओं को पलीता लगा रहा है।
समूह संचालक पर गिरी गाज - शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छुलहा मे 4 दिसम्बर को सरस्वती स्वसहायता समूह संचालक के खिलाफ जांच की कार्यवाही की गई जिसमे पाया गया कि स्वसहायता समूह द्वारा मीनू अनुसार भोजन नही परोसा जा रहा था जांच अधिकारी बम्हनी संकुल प्रचार्य संजय श्रीवास्तव द्वारा जांच की गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि समूह संचालक द्वारा भोजन परोसने मे लापरवाही बरती गई है अध्यनरत छात्र-छात्राओ को मीनू अनुसार भोजन नही दिया जा रहा था जिस पर समूह संचालक द्वारा क्षमा मांगी गई अन्यथा दोबारा इस तरह की गलती नही किये जाने की बात कही गई। जांच अधिकारी बम्हनी संकुल प्रचार्य संजय श्रीवास्तव द्वारा समूह संचालक को सख्त निर्देश दिया गया कि अगर दोबारा कोई गलती पाई गई तो समूह निरस्त कर दिया जायेगा।


No comments:
Post a Comment