Sunday, November 11, 2018

एम.पी. में मोदी शिवराज का मैजिक समाप्त- अनूप त्रिपाठी




कोतमा/आमीन वारसी- किसान कांग्रेस नेता इंजीनियर अनूप त्रिपाठी ने बताया कि इस बार मध्यप्रदेश में मोदी जी और शिवराज जी का जादू खत्म हो गया है। प्रदेश में कोई लहर नहीं है। प्रदेश की सात करोड़ से अधिक जनता इस बार बीजेपी की उपेक्षा का जवाब देगी। अब जनता जान गई है बीजेपी फर्जी वादे करती है और जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार प्रदेश की जनता को विकास उन्मुख सरकार देंगे। त्रिपाठी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही समय आने पर पार्टी मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा करती है और कभी ऐसा समय भी होता है जब नहीं करती। बीजेपी और कांग्रेस दोनों दल इस रणनीति को अपनाते रहे हैं। इसमें हैरानी की कोई बात नहीं होना चाहिए। रही बात गुटबाजी की, पार्टी के तीन, चार बड़े नेताओं ने इसे खत्म करने की कोशिश की है। जिससे हम एकजुट होकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बना सकें। यह जंग सत्ता पाने की नहीं है बल्की प्रदेश को शिवराज सिंह सरकार के पिछड़े पन से उभारना मकसद है।

मुख्यमंत्री की सभा से नदारद रहे दिग्गज - कांग्रेस पार्टी को हमेशा गुटबाजी में बांटने वाली भाजपा खुद कोतमा विधान सभा क्षेत्र में कई गुटो ंमें बटी हुई है या यूं कहें कि इन दिनों भारतीय जनता पार्टी अंतरकलह से जुझ रही है। जो शनिवार को मुख्य मंत्री आगमन पर देखने मिला। विदित हो कि टिकट वितरण से नाराज कोतमा विधानसभा से टिकट की दौड़ में शामिल दिग्गज भाजपा नेता के टिकट वितरण से नाराज होकर मुख्यमंत्री की सभा  में उपस्थित नही हुए।

No comments:

Post a Comment