मतदान सामग्री वितरण केंद्र की सुविधाओं का लिया जायजा
कोतमा/आमीन वारसी- कलेक्टर एवं जि़ला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह पी एवं पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने अनूपपुर जि़ले की तीनो विधानसभाओ हेतु बनाए गए स्ट्रॉंग रूम एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। आपने उपस्थित सुरक्षा अधिकारियों सुरक्षा सम्बंधी पूँछतांक्ष की एवं आवश्यक सावधानी एवं सुविधा सम्बंधी निर्देश दिए। आपने मतदान दलों को सामग्री वितरण,आवागमन एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की एवं सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जि़ला निर्वाचन अधिकारी डॉ आरपी तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा,डिप्टी कलेक्टर ऋषि सिंघई समेत पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी एवं ईवीएम नोडल अधिकारी, पीडबल्यूडी एवं नगरपालिका अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment