कोतमा/आमीन वारसी- कड़कड़ाती ठंड को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद जिला अनूपपुर कोतमा की जानिब से कोतमा सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया साथ ही रेलवे स्टेशन बस स्टेड में रहने वाले गरीब यतीम बूढ़े महिलाएं बच्चों को खाने का पैकेट कंबल और चादर वितरण किया गया मुस्लिम विकास परिषद के सभी मेंबरों ने सभी को जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद भी दी प्रदेश सचिव डॉक्टर रहीम जिला अध्यक्ष मुबाशिर भाई नावेद भाई उमर वारसी तौफीक खान तसलीम अहमद रजा अशरफ हाजी आदिल रशीद सैफ मंसूरी नदीम मंसूरी मोहम्मद बिलाल मोहम्मद अहमद परवेज खान वसीम अशरफी असलम कुरैशी जफर अंसारी अकरम शिबू खान हैदर खान लकी खान राजा खान रहीम खान सभी लोग शामिल हुए मुस्लिम विकास परिषद की इस पहल को लोगों ने सराहा।

No comments:
Post a Comment