Monday, October 8, 2018

जनसंपर्क अभियान के तहत घर घर दस्तक दिए भाजपा के नेता



कोतमा/आमीन वारसी- भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 6 अक्टूबर से तीन दिवसीय चलने वाले महा जनसंपर्क अभियान के तहत जिला अध्यक्ष  आधा राम वैश्य के मार्गदर्शन में कोतमा विधानसभा जनसंपर्क अभियान के प्रभारी राजेश सोनी के नेतृत्व में 6 अक्टूबर को निगवानी मंडल से महा जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया। जनसंपर्क अभियान में भाजपा नेता अनिल गुप्ता दिलीप जायसवाल मंडल अध्यक्ष राम शरण केवट अभिषेक सिंह द्वारिका उपाध्याय के अलावा निगवानी मंडल के समस्त कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल होकर घर घर दस्तक देते हुए भाजपा की विचारधारा से अवगत कराते हुए। सरकार की उपलब्धियों को बताया भाजपा सरकार ने केंद्र व राज्य के अंदर गरीबों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है 3 दिनों तक चलने वाले इस महा जनसंपर्क अभियान  के तहत्  अनूपपुर  पुष्पराजगढ़  और कोतमा विधानसभा  के प्रत्येक मंडल में हर दिन अलग अलग विषय को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी जनसंपर्क कर रहे हैं विधानसभा प्रभारी राजेश सोनी ने कहा कि यह अभियान लगातार 3 दिनों तक पूरे विधानसभा में चलेगा अभियान के माध्यम से हर घर तक पहुंचकर प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी सरकार के कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही उपलब्धियों को लोगों के बीच रखेंगे श्री सोनी ने पार्टी के  सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से अपेक्षा की है। इस अभियान में सभी शामिल होकर  कार्यक्रम को सफल बनाएं।

No comments:

Post a Comment