कोतमा/आमीन वारसी- बीते दिनों 8 सितम्बर को भालूमाडा थाना क्षेत्र से 8 किलोमीटर दूर हरद ओपन कास्ट मे कबाड चोरो के गिरोह ने धावा बोलते हुए 50 मीटर कापर (तांबे) का तार चोरी कर ले गये थे साथ ही कालरी के अन्य कीमती कालपुर्जे भी चोरी किये जाने की बात बताई जा रही थी। चोरी की घटना को लेकर कालरी के सुरक्षा प्रभारी मारकन्डेय सिंह 43 वर्ष के द्वारा थाना भालूमाडा मे रिर्पोट पर पुलिस ने अज्ञात कबाड चोरो के खिलाफ अपराध 319 धारा 379 आईपीसी का प्रकरण दर्ज किया गया। विदित रहे कि कोतमा क्षेत्र मे आधा दर्जन के लगभग कबाड के ठीहे संचालित है जिसमे कालरी से चुराए गये समानो को ठिकाने लगाया जाता है। नेशनल हाईवे रोड के अगल बगल लगे हुए बोर्ड को भी चोरों द्वारा तोड कर कबाड के ठीहों में बेचा जा रहा है। अनूपपुर रोड जंगल चौकी के पास लगे साइन बोर्ड को चोरों द्वारा काटकर ले जाया जा रहा था जिसकी एक तस्वीर । बीते कई महीनों से नगर में लगातार दिन रात चोरियां हो रही हैं जिस पर पुलिस को अब तक सफलता प्राप्त नहीं हुई है और न ही पुलिस के द्वारा कबाड के ठीहों को अब तक बंद नहीं कराया गया जिससे कबाड चोर और कबाडियों के हौसले बुलंद हुए और कोतमा थाना अंतर्गत गोविन्दा कालरी खदान के अंदर कबाड चोर गिरोह के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। 29 अक्टूबर की रात को हुई घटना की शिकायत शिवनंदन मिश्रा निवासी दैखल के द्वारा 500 मीटर तांबा तार, स्टैंड पंखा एंव 4 प्लास्टिक के दस्ताने कुल कीमती 40 हजार के लगभग आंकी जा रही है। मामले मे अपराध 411 धारा 379 आईपीसी का अपराध पंजीबद्व कर चोरो की तलाश की जा रही है। लेकिन पुलिस को कबाड चोर कभी नहीं मिलेंगे क्योंकि मिलते वह है जो कभी गुम हुए हों। कबाड चोर और कबाडी का चोली दामन का साथ है कालरी एवं अन्य जगहों से चुराए हुए तांबा ,लोहा ,पीतल अन्य कल पुर्जे कोतमा नगर में खुली कबाड दुकान पर ही कबाड चोरों द्वारा बेंचा जाता है। और कबाड दुकान संचालक को सारी जानकारियां रहती हैं कि कौन चोर किस कालरी से क्या चुरा कर लेकर आ रहा है। लेकिन पुलिस द्वारा कोतमा नगर में खुली कबाड दुकान संचालकों के खिलाफ कभी कोई कार्यवाही नहीं की गई। वार्ड नं. भालूमाडा रोड में दो कबाड दुकान एवं वार्ड नं. 7 शिशु भारती स्कूल के पास साथ ही मनेन्द्रगढ रोड बजाज शोरूम के सामने एवं अकरम पेट्रोल पम्प के सामने दुकान संचालित है जहां खुले आम कबाड खरीदा जा रहा है। जिसकी जानकारी कोतमा पुलिस को है मगर जाने क्यों पुलिस प्रशासन उक्त कबाडियों के खिलाफ कार्यवाही करने से बचता नजर आ रहा है। अगर समय रहते कबाड के ठीहे बंद नही कराए गए और कबाडियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो निश्चित ही चोरों के हौसले दिन प्रतिदिन बढते जाएंगे और पुलिस के हाथ हमेशा की तरह खाली ही रहेंगे।
इनका कहना है-- थाना प्रभारी को आदेश दिया गया है कि कबाड चोर एवं कबाड का काम करने वाले लोगों को चिन्हित कर पकड कर लाएं जांच कर कार्यवाही करें।
तिलक सिंह
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर

No comments:
Post a Comment