कोतमा/आमीन वारसी- विधान सभा के बादल अब सभी राजनैतिक दलों के सर पर मंडराने लगे हैं सभी पार्टियाँ अपनी अपनी भूमिया तैयार करने के लिए प्रदेश की सभी विधानसभाओ में जन आशीर्वाद बटोरने के साथ ही लोगों को लुभाने और रिझाने का प्रयास कर रही है एक तरफ भाजपा बीते वर्षो में प्रदेश में किए गए विकास की उपलब्धिया गिना कर जनता का दिल जीतने कि कोशिश कर रही है वही विरोधी दल भाजपा शासन काल में हुए भ्रष्टाचार और घोटालों की सूची बनाकर शोसल मीडिया में अपलोड कर प्रदेश की आवाम को आगाह करने के साथ ही संदेश देते हुए अपना उल्लू सीधा कर रही है अब ऐसे में जनता का रुख किसकी ओर होगा यह तो नतीजा आने के बाद ही पता चलेगा अभी तो माहौल संदेहास्पद बना हुआ है वैसे शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता भी अब नहीं रही चाहे वह व्यापम घोटालें कारण हो या फिर सत्ता संभालते ही पहले बहुचर्चित डंमफर स्कैम के कारण जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है शिवराज सरकार पर तीन हजार करोड़ का ई टेंडर घोटाला खुलकर सामने आ रहा है सरकार पर आरोप है कि आन लाइन खरीद प्लेटफार्म पर व्यापक पर अनियमितताएं कर अपने लोगों को लाभ पहुंचाया गया है इससे पहले भी पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने 12 वर्ष में हुए प्रमुख 156 घोटाले की सूची जारी कर चुके है जिसमें डीमेट घोटाला शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला मिड डे मील घोटाला प्रधानमंत्री सड़क घोटाला मुख्यमंत्री सड़क घोटाला बीओटी टोल सड़क घोटाला रीवा बैंक घोटाला ट्रांसफर घोटाला आबकारी घोटाला वन अधिनियम पट्टा वितरण घोटाला हाऊसिंग बोर्ड घोटाला सिंहसत जैसे अन्य बड़े घोटाले शामिल है यह बात तो तय है कि मध्यप्रदेश की आम जनता इतने बड़े बड़े घोटाले का सामना कर चुकी है वाकई अगर इन सभी घोटालों को एक साथ जोड़ दिया जाए तो किसी अमीर देश का आम बजट भी फिका पड़ जाएगा क्योकि प्रदेश की सरकार प्रदेश हित के नाम पर जो भी वादे करती रही उनमें से आप किसी न किसी घोटाले की कहानी जरूर पढते रहे होंगे बाद में वही जांच का विषय और सालों तक माथापचची और जब तक इन घोटालों का सच अपने अंजाम तक पहुँचता तब तक कोई दूसरा बड़ा घोटाला खुलकर सामने आता रहा और पिछले घोटाले पर्दे के पीछे चले जाते हैं।
इनका कहना - मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार घपले-घोटालों की सरकार है इवेंट मैनेजमेंट की सरकार है और इसकी वास्तविकता प्रदेश की आम जनता जान चुकी है आगामी 28 नवम्बर के चुनाव में जनता इसका जवाब जरूर देंगी और निश्चित रूप से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
वैशाली ताम्रकार
प्रदेश कांग्रेस महिला सचिव

No comments:
Post a Comment