कोतमा- आमीन वारसी- भारतीय जनता पार्टी धर्य रखें मूतन शुक्ला और जूते बाज दीक्षित जैसे नेता ही पार्टी की लंका लगाएंगे क्योकि आमजनता सब देख रही है समझ भी रही है कि भारतीय जनता पार्टी और भाजपा नेता आमजन के साथ किस तरह का व्यवहार कर रहें है खासकर अनपढ़ गरीब आदिवासियों के साथ इसका हिसाब किताब आगामी विधानसभा चुनाव में आम जनता कर देगी !
एक गरीब अनपढ़ बुजुर्ग आदिवासी को युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जय गणेश दीक्षित द्वारा खुले आम बीच सड़क पर जूतें से मारपीट की गई ! जिससेे अनूपपुर जिला शर्मसार हो गया सोमवार की शाम अनूपपुर से 6 किलोमीटर दूर कोतवाली अंतर्गत ग्राम बैरीबांध जमुडी के पास दो बाईक सवार को पीकप वाहन की ठोकर लगनें से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ! वही दूसरा मृतक का बुजुर्ग साथी उक्त दुर्घटना से काफ़ी डर सहम गया था उसे कुछ समझ नही आ रहा था कि ये क्या हो गया! मानो कुछ देर के लिए बुजुर्ग अपना सद बुध खो बैठा घटनास्थल पर भीड़ एकत्रित हो गई उसी भीड़ में मौजूद भाजपा ग्रामीण युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने उक्त दुर्घटना ग्रस्त बुजुर्ग से मृतक का पता पूछने लगा ! लेकिन बुजुर्ग साथी दुर्घटना से सदमे में होश खो बैठा था इसलिए कुछ भी नहीं बता पा रहा था ! तो इस बात से जूता बाज भाजपा नेता गुस्से में आग बबूला हो गया और दुर्घटना ग्रस्त पीड़ित बेकसूर बुजुर्ग को सरेआम जूते से मारने लगा ! जूता बाज भाजपा नेता जय गणेश दीक्षित की इस तरह की मानसिकता और विचार धारा देखकर यकीन हो गया कि गणेश दीक्षित को इस तरह का संस्कार देश की संस्कारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी से ही मिला होगा या फिर खुद के घर से शायद गणेश दीक्षित के घर पर बुजुर्ग व्यक्तियों को जूते से मारा जाता होगा ! अन्यथा इस तरह की नीछ हरकत जानवर भी नही करतें जो भाजपा का गुंडा जय गणेश दीक्षित ने किया है !
जनता को भगवान कहने वाली भाजपा मौन -
जनता को भगवान कहनें वाली भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता उसी भगवान जैसी जनता के मुहं पर मूत रहें तो कोई सरेआम आदिवासी गरीब बुजुर्ग व्यक्ति को जूते से पीट रहा ! ये अनूपपुर भाजपा के लिए शर्म से डूब मरने वाली बात है इस दुखद घटना को हुए दो दिन बीत चुके लेकिन किसी भाजपा नेता ने इस घटना की निंदा नही की और ना ही किसे ने जय गणेश दीक्षित के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग की !
कोई प्रधानमंत्री का जन्म दिन मना रहा तो कोई जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहा तो कोई टिकट की चाह में भोपाल दिल्ली भटक रहा ! अनूपपुर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राठौर एवं भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रामदास पुरी पार्टी की नाक बचाते हुए सिर्फ जूते बाज भाजपा नेता जय गणेश दीक्षित को दिखावे के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया ! लेकिन किसी भाजपा नेता ने गणेश दीक्षित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज नही कराया और ना ही अन्य आरोपी अपराधियों की तरह गणेश दीक्षित के घर पर अब तक बुलडोजर चलवाया ! आखिर क्यों क्या मध्यप्रदेश में कानून दो तरह का है आम आदमी के लिए अलग और भाजपा नेताओं के लिए अलग हमने तो यह देखा है कि शिवराज सरकार द्वारा अपराध करनें वाले आम आदमी के घर पर बिना किसी जांच बिना किसी सूबूत के बुलडोजर चला दिया जाता है ! अब तो सूबूत सब के सामने है वायरल वीडियो में भाजपा नेता जय गणेश दीक्षित पीड़ित आदिवासी बुजुर्ग व्यक्ति के साथ जूते से मारपीट कर रहा है ! अगर भारतीय जनता पार्टी और शिवराज सरकार इस वायरल वीडियो को सूबूत नही मानती तो फिर थू है ऐसी राजनीति और सरकार पर जो न्याय और अन्याय ना देख सकें अगर पीड़ित गरीब अनपढ़ आदिवासी बुजुर्ग की जगह गणेश दीक्षित को कोई आम आदमी सरेआम जूते से मारता तो अब तक पूरी भाजपा एकत्रित होकर कार्यवाही की मांग करनें लगती बल्कि जूते से पिटाई करनें वाला शख्स अब तक जेल की सलाखों के पीछे पहोच गया होता ! कोई बात नही जय गणेश दीक्षित के विरुद्ध पार्टी कार्यवाही करें ना करें लेकिन एक ना एक दिन वो ऊपर बैठा नीली छतरी वाला जरूर करेगा और जूते का हिसाब किताब जूते से ही लेगा कब लेगा किस रूप में लेगा ये तो गणेश दीक्षित ही बताएगा !
No comments:
Post a Comment