Sunday, September 10, 2023

लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार लेकिन लूट का सोना नादारत ए एस आई ब्रिजेश पांडे मामलें में संदिग्ध


कोतमा - आमीन वारसी- बीते दिनों फरियादी बरकत अंसारी पिता मकसूद आलम निवासी ग्राम बसखली द्वारा थाना कोतमा में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज करायी गई कि दिनांक 8 सितम्बर की शाम लगभग 6:30 बजे 3 अज्ञात व्यक्ति  कोतमा-बिजुरी एन एच 43 से लगें फरियादी के घर में घुसकर भय कारित कर घटना को अंजाम दिया गया ! आरोपियों द्वारा फरियादी के घर से सोने चांदी का आभूषण लूट लिया गया  उक्त सूचना पर थाना कोतमा में अपराध क्र. 371/23 धारा 458, 392 भादवि में लूट अपराध अज्ञात आरोपियो के विरुद्ध पंजीबद्ध किया गया ! 

निश्चित ही प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखतें हुए अति0पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन डी.सी.सागर द्वारा अज्ञात आरोपियों के संबंध में सूचना देने वाले एवं उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करानें वालें व्यक्तियों को 30,000/-रुपये का नगद ईनाम दिए जानें की उद्घोषणा की गई थी जिस पर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिंह पवांर द्वारा अति.पुलिस अधीक्षक अनूपपुर शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया ! और उक्त टीम द्वारा 24 घण्टें में अपने कर्तव्यों का परिश्रम निर्वहन करतें हुए सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपियों के हुलिया एवं अनुसंधान की वैज्ञानिक पद्धति का सहारा लेतें हुए आरोपियों के आनें जानें वालें मार्गो को चिन्हित कर तीनों आरोपियों 01. छोटू सिंह पिता अमरजीत सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी कठोतिया थाना मनेन्द्रगढ़ छ.ग. हाल निवासी ग्राम भालमुड़ी थाना बिजुरी 02. रोशन गोंड़ पिता रमेश गोड़ उम्र 22 वर्ष निवासी कोरकू मोहल्ला रामनगर एवं 03 गणेश सिंह पिता गजाधर सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नं. 12 धनपुरी जिला शहडोल को 24 घण्टे के अंदर ही हिरासत में ले लिया गया ! प्रारंभिक पूछताछ के दौरान ही आरोपियों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार कर लिया गया ! आरोपियों द्वारा लूट की गई सम्पत्ति आभूषण संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है लूट की गई सम्पत्ति आभूषण आदि को आरोपियों ने घटना उपरांत आपस में बांट लिया था ! 



लूट का सोना कोतमा थाने से नादारत -

अनूपपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लूट के आरोपियों को गिरफ्तार तो कर लिया और लूट का सामान भी जप्त कर लिया लेकिन तेज तर्रार पुलिस जप्ती हुए सामान में सोने का हार अन्य सामान गोल कर दी है ! ऐसा फरियादियों का कहना है कि आरोपियों से जप्ती हुए सोने चांदी के आभूषण में सोने का हार हमारा नही है ! जबकि चांदी का कंगन एवं अन्य सामान फरियादियों का ही है ! फरियादियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान के दौरान जब आरोपियों से पूछा गया कि लूट के आभूषण कहा है तो आरोपियों ने बताया कि लूट का जो भी सामान हमारे पास था वो हम लोगों ने पुलिस को दे दिया है ! जब फरियादी ने पुलिस से बात की तो पुलिस कह रही कि आरोपियों ने जो भी आभूषण लूट किए थें वो यही है लेकिन फरियादी  साफ़ मना कर रहें कि ये हमारा सोना नही है ! अब सवाल यह है कि जब 24 घंटे में लूट के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया तो फिर पकड़े गए आरोपी मात्र 24 घंटे में ही नादारत  सोने का हार एवं अन्य समान को कहा छुपा दिये या गला दिये ! इतने गंभीर मामलें में भी अनूपपुर पुलिस बिल्कुल निष्क्रिय नजर आ रही ! 

ब्रिजेश पांडे आरोपियों के समर्थन में-

शहडोल जोन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनूपपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतमा एसडीओ पी कोतमा थाना प्रभारी भले ही लूट के मामलें को गंभीरता से लेते हुए शख्त कार्यवाही करना चाहते है ! लेकिन कोतमा थानें में पदस्थ ए एस आई ब्रिजेश पांडे आरोपियों के पकड़े जानें से शायद काफ़ी दुखी है ! ए एस आई ब्रिजेश पांडे पकड़े गए लूट के आरोपियों के समर्थन में कार्यवाही करते नज़र आ रहें है ! बयान की कार्यवाही दौरान ए एस आई ब्रिजेश पांडे आरोपियों से पूछताछ करने की बजाए फरियादियों से ही ये कह रहें कि कोई जरूरी नही है कि आपका सामान मिल ही जाए ! ए एस आई ब्रिजेश पांडे द्वारा इस तरह फरियादियों से कहने का मतलब साफ़ है कि ए एस आई ब्रिजेश पांडे आरोपियों के साथ मिले हुए क्योंकि ब्रिजेश पांडे आरोपियों के पकड़े जानें के बाद से ही आरोपियों के समर्थन में खड़े नज़र आ रहें ! फरियादियों का साफ कहना है कि जब आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और सब सामान जप्ती हो गया है तो फिर साने का हार एवं अन्य सामान कहा गया ! इस बात को लेकर फरियादियों ने कोतमा थानें में धरने पर बैठ गए है फरियादियों का कहना है कि जब तक लूट का पूरा सामान नही मिल जाएगा तब तक धरने पर बैठे रहेगें ! अब देखना यह है कि शहडोल जोन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनूपपुर पुलिस अधीक्षक इस गंभीर मामलें को सुलझा पाते है या नही और लापरवाह ए एस आई ब्रिजेश पांडे पर क्या कार्यवाही करतें है !

इनका कहना: आरोपियों को रिमांड में ले लिया गया है जल्द ही लूट का अन्य सामान भी जप्त कर लेगें ! 

सत्येदु मरावी 
थाना प्रभारी कोतमा !

No comments:

Post a Comment