कोतमा- आमीन वारसी- ऐसा हम नही रीवा लोकायुक्त टीम एवं बिजुरी पुलिस की छापा मार कार्यवाही में जप्त जनरेटर खुद कह रहा कि गर्गु शुक्ला जनरेटर चोर है ! और अगर ऐसा नही है तो फिर नगर पालिका फिल्टर से चोरी हुआ जनरेटर राकेश शुक्ला के घर पर कैसे पहोच गया क्या लोकायुक्त की टीम बिना किसी मजबूत आधार सूबूत के ही राकेश शुक्ला के घर पर दबिश दे दी ! सीधी सी बात है बिना आग लगें धुआँ नही उठता मतलब ये कि जनरेटर चोरी होने के बाद से ही धुआँ गर्गु के घर से उठ रहा था और लोकायुक्त टीम ने देख लिया ! बता दे बीते दिनों बिजुरी नगर पालिका में हुए करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार जनरेटर सहित अन्य समाग्री चोरी की पोल धीरे धीरे अब लोकायुक्त टीम खोल रही साथ ही उक्त भ्रष्टाचार में लिप्त कई सफेद पोश चेहरे भी बेनकाब हो रहें है ! फिलहाल लोकायुक्त टीम ने कांग्रेस पार्टी नेता राकेश शुक्ला गर्गु की लंका लगा दी है! कांग्रेस नेता राकेश शुक्ला गर्गु ने अपनी पार्टी का नाम रोशन किया है निश्चित ही कांग्रेस आलाकमान राकेश शुक्ला को जनरेटर चोरी मामलें में सम्मानित करेगी ! हलाकि कोई करें ना करें लेकिन रीवा लोकायुक्त टीम ने तो कर दिया है शनिवार को रीवा लोकायुक्त टीम और बिजुरी पुलिस ने अपनी छापा मार कार्यवाही में बिजुरी नगर पालिका फिल्टर से चोरी गए डीजल जनरेटर को बिजुरी नगर पालिका अंतर्गत वार्ड नं 6 स्थित कांग्रेस नेता पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला उर्फ गर्गु के मकान से जप्त कर लिया है ! जिसकें बाद से पूरे जिलें में कांग्रेस नेता राकेश शुक्ला गर्गु की चर्चा चल रही है! लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहें बताया जा रहा कि इस भ्रष्टाचार चोरी में अजीबोगरीब बातें सामनें आ रही नगर पालिका कह रही उक्त जनरेटर 900 केवी 47 लाख रुपए का है तो लोकायुक्त की जांच में जप्त जनरेटर 250 केवी 17 लाख रुपए सामनें आ रहा ! अब सच क्या है ये जाचं का विषय है जब लोकायुक्त टीम ने इतना पता लगा लिया है तो आगें भी पता लगा ही लेगी कि कौन कौन से मास्टर माइंड नेता अधिकारी कर्मचारी ने इस भ्रष्टाचार में अपनी अहम भूमिका निभाई है ! कहते है बच्चा कितना भी सुंदर क्यों ना हो माँ की गोद गंदा करेगा ही ठीक उसी तरह नेता कितना भी अच्छा हो किसी भी पार्टी का हो वो नेता किसी पार्टी संगठन से जुड़ने के बाद जनता का वोट पाकर कुर्सी पर बैठने के बाद भ्रष्टाचार चोरी करेगा ही! क्योंकि कोई भी किसी भी पार्टी का नेता आज समाज सेवा जनता सेवा करनें के लिए राजनीति नही करता बल्कि अपनी जेब भरनें के लिए करता है ! शर्म की बात तो यह है कि चोरी करतें पकड़े जानें के बाद ये नेता आखिर किस मुँह से अपनें और अपनी पार्टी के लिए जनता से वोट मागेंगे !
No comments:
Post a Comment