कोतमा- आमीन वारसी- जिले के नवागत कलेक्टर महोदय आशीष विशिष्ट जी ध्यान दें आप भले ही आदेश पर आदेश जारी करते जा रहें है कि राजस्व विभाग के सभी लंबित प्रकरणों का समय पर निराकरण करें लेकिन हम आपको यह बताना चाहता है कि आपका कोई भी आदेश कोतमा तहसील अब तक नही पहोचा !
ऐसा हम इसलिए कह रहें कि कोतमा राजस्व विभाग की तेज तर्रार कार्यवाही का एक कारनामा सामनें आया है !
जहाँ कोतमा तहसील न्यायालय द्वारा 1- 12 - 22 को एक बेदखली वारंट जारी किया गया था जिसमें कहा गया है कि मत्तु अहमद उर्फ अब्दुल सलीम पिता जकीर हुसैन निवासी लहसुई आपकों इस न्यायालय द्वारा आदेश दिया जाता है कि शासकीय भूमि आराजी खसरा नं 53/1 के जुज़ भाग 10 ×12 कुल 120 वर्ग फिट से बेदखल किया जाता है ! आप 2 दिवस के अंदर खुद ही उल्लेखित की गई शासकीय भूमि पर जो आपके द्वारा कब्जा किया गया है उक्त कब्जे को हटाने के साथ ही कब्जा हटाकर न्यायालय को सूचना दे ! और अगर आप के द्वारा कब्जा ना हटाएं जानें पर तथा राजस्व अमले की कार्यवाही में बाधा डालने पर न्यायालय के आदेश की अवहेलना माना जाएगा और आपके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी! उक्त आदेश की प्रतिलिपि कोतमा नगर पालिका भी दी जा चुकी है ! लेकिन तहसील न्यायालय का आदेश जारी हुए लगभग 4 माह बीत चुकें है !
आज दिनांक तक अवैध कब्जाधारी के विरूद्ध किसी भी तरह की कोई कार्यवाही ना कोतमा तहसील न्यायालय द्वारा की गई और ना ही नगर पालिका द्वारा ! जब हटाने का आदेश जारी होने के बाद भी विभाग कब्जा धारियों पर कार्यवाही ना करें तो भू माफियाओं के हौसले बुलंद होना आम बात है ! जब इस संबंध में कलेक्टर महोदय के शासकीय फोन नं 7587966200 पर संपर्क करना चाहा तो कलेक्टर महोदय का फोन बंद था अब देखना यह है कि इस मामले में कलेक्टर महोदय क्या करतें है !
No comments:
Post a Comment