*नगर पालिका चुनाव से पहलें भाजपा को जोरदार झटका भाजपा नेता रमेश गुप्ता साथियों सहित हुए आम आदमी पार्टी में शामिल*
कोतमा- आमीन वारसी- भारतीय जनता पार्टी में अब कुछ ठीक नही चल रहा एक वो दिन था जब लोग अपने मोबाईल फोन से भारतीय जनता पार्टी संगठन को (मिसकाल) करके भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लिया करते थें!
और आज का दिन है वही भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी संगठन की विचारधारा से तंग आकर भारतीय जनता पार्टी का फोन तक रिसीव करना भी पसंद नही कर रहें!
वो इसलिए कि अब भारतीय जनता पार्टी में वो बात नही रह गई! शायद इसलिए कोतमा विधानसभा अंतर्गत बिजुरी निवासी अधिवक्ता भाजपा नेता रमेश गुप्ता अब आम आदमी पार्टी के हो चुकें है! बीते दिनों आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता एवं अनूपपुर जिला पर्यवेक्षक राम चरण सोनी भाजपा नेता समाज सेवी कोतमा न्यायालय के अधिवक्ता रमेश गुप्ता के निवास बिजुरी पहोचकर लगभग 25 कार्यकर्ताओं की उपस्थित में सदस्यता रसीद देकर आम आदमी पार्टी की टोपी लगाकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई! रमेश गुप्ता से चर्चा करने पर बताया कि आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शिक्षा मंत्री मनीष सिषोदिया के स्वास्थ्य एवं शिक्षा माडल तथा भष्टाचार मुक्त शासन एवं जन कल्याण कारी योजनाओ से प्रभावित होकर तथा मौजूदा सरकार की महगाई , बेरोजगारी भ्रष्टाचार तथा निजीकरण की नीतियो से दुखी होकर लगभग 250 सदस्यो की सूची के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली है! जिला पर्यवेक्षक सोनी द्वारा कोतमा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव नगर में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलानें के लिए अधिकृत किया गया है! साथ ही आगामी दिनों में कोतमा एवं बिजुरी में होने वाले नगर पालिका चुनाव में हर वार्ड में प्रत्याशी उतारनें सहित प्रत्याशियों को विजय श्री दिलानें का दायित्व सौपा गया है ! सदस्यता ग्रहण के समय आम आदमी पार्टी जिला कोषाध्यक्ष अमर नाथ गुप्ता पूर्व नपा अध्यक्ष शिवचरण पुरी एडवोकेट बलराम कुशवाहा मयंक शुक्ला आर बी दुवेदी नागराज नामदेव भाजपा नेता पप्पू त्रिपाठी पूरन बर्मन राजीव इमाम मोहम्मद आरिफ सदन पुष्पराज सेन सोनू साहू ,मोहम्मद खलील भोला केवट मोहम्मद जुनैन खुशी सिंह बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहें!
No comments:
Post a Comment