Tuesday, April 5, 2022

बहोत हो चुकी महगाई की मार अब तो शर्म करो अंध भक्तों की सरकार - बढ़ती महगाई के यही है जिम्मेदार

कोतमा- आमीन वारसी- माना कि भारतीय जनता पार्टी का पाच राज्यों के चुनाव में काफी खर्च हुआ है जिसमें भाजपा शासित राज्यों की सरकारें उक्त चुनाव में सहयोगी बनी बढ़ चढ़कर सभी ने तनमन धन खर्च करके चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बना ली है! आपने अपनी सरकार बना ली बहोत अच्छी बात है! लेकिन मेहनत ईमानदारी अपने खून पसीने से पैसा कमाने वाली आम जनता ने अंध भक्तों की भारतीय जनता पार्टी सरकार से कहना है कि तेल की महगाई बढ़ाकर आम आदमी का तेल ना निकाले! 

अंध भक्त खुल वाले अपनी अलग दुकान- 

अगर किसी अवैध कारोबारी माफियाओं एवं माता पिता की मेहनत की कमाई पर इतराने वाले अंध भक्त को बढ़ती महगाई नज़र नही आ रही है तो कृपा कर के आम आदमी को उपदेश ना दे! क्यों कि आपके उपदेश और किसी पार्टी के जिंदाबाद के नारे लगाने से आम आदमी का पेट नही भरने वाला उसे दिन रात कड़ी मेहनत करनी पड़ती है तब जाकर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण कर पाता है! जो इस बढ़ती महगाई में काफी कठिन हो गया है! अगर आपको महगाई से कोई दिक्कत नही है तो आप शौक से अपनी सरकार से कहकर महगे राशन वाली दुकान एवं महगे डीजल पेट्रोल पंप खुलवा ले! कम से कम आपकी अंध भक्ति की वजह से आम आदमी ना मारा जाए! 

 बता दे कि चुनाव से पहले भी महगाई लगातार बढ़ रही थी! जिसे बड़ी चालाकी से रोक दिया गया! वो इसलिए कि कही चुनावी राज्यों में इसका असर न पड़े और जैसे ही 10 मार्च को चुनाव परिणाम आया ठीक वैसे ही 22 मार्च से महगाई बढ़ना शुरू हो गई!इसका मतलब साफ है चुनाव में हुए खर्च को भारतीय जनता पार्टी देश प्रदेश की आम जनता से वसूल कर रही! 

अगर ये सच नही है तो चुनाव में इतना पैसा खर्च करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पास आया कहा से है! भारतीय जनता पार्टी देश प्रदेश की आम जनता को खुले रुप से खुले मंच से यह बताएं कि अब तक के चुनाव में आपने कुल कितना खर्च किया और   आप पैसा कहा से लाएं है! वैसे आपने पीएम केयर फंड में जमा करोड़ों रुपए का आज तक हिसाब नही दिया है! 

क्या प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री मंत्री सासंद विधायक या तमाम राजनैतिक दल खासकर सत्ता धारी पार्टी के पदाधिकारी अपनी चल अचल संपत्ति बेचकर चुनाव लड़ते है ! सीधी सी बात है सरकार जिसकी सरकारी खज़ाना उसका मतलब सरकारी तिजोरी में जमा आमजनता के पैसे से हाल ही में हुए चुनाव में दिल खोलकर खर्च किया गया है! जिसे अब महगाई बढ़ाकर वसूला जा रहा! आज एक बार फिर से आम आदमी को महंगाई का झटका देते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की गई है! पेट्रोल-डीजल 80-80 पैसे महंगा हुआ है! वहीं मध्यप्रदेश में डीजल ने सेंचुरी लगा दी ! 36 जिलों में डीजल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर से अधिक हो गया है! पिछले 15 दिनों में आज 13वीं बार ईंधन की कीमत में इजाफा किया गया है! 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़नी शुरू हुई थी! इस तरह पिछले 15 दिन में एमपी में 9.20 रुपए पेट्रोल-डीजल महंगा हो चुका है! राजधानी भोपाल में पेट्रोल 117.27 रुपए प्रति लीटर पहुंच चुका है! वहीं डीजल 100.34 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है! पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी जारी है! तेल कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है। पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे तक बढ़े हैं ! पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बीते 15 दिनों में 13वीं बार बढ़ोतरी की गई है! मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल समेत सभी जिलों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है! नए रेट मंगलवार सुबह से लागू हो गए ! इस तरह पिछले 15 दिन में अब तक 9.20 रुपए पेट्रोल-डीजल महंगा हो चुका है। राजधानी भोपाल सहित अनूपपुर  जिले में 120.57 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल वहीं डीजल 100 के पार  पहुंच गया है !

No comments:

Post a Comment