Sunday, January 2, 2022

जिम्मेदारों के मौन रवैये के कारण हो रहा गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण कार्य

अनूपपुर- आमीन वारसी- लोक निर्माण विभाग एवं निर्माण एजेंसी अनिल बिल्डकॉन की सांठगांठ से आम नागरिकों की गाढ़ी कमाई से दिए जाने वाले टैक्स के पैसे का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा जिसे देखने वाला कोई नही है।जब उक्त सड़क का लोकार्पण करना था तो नगर पालिका परिषद एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारियों द्वारा उक्त सड़क निर्माण कार्य का श्रेय लेते हुए लोकार्पण कार्यक्रम रखा गया था!और खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह द्वारा उक्त सड़क का लोकार्पण किया गया था वही कोतमा विधायक उक्त सड़क के लोकार्पण को लेकर नाराज दिखाई पड़ रहे थे!सभी ने सड़क निर्माण कार्य कराए जाने का श्रेय लेते हुए जमकर वाहवाही लूटी थी!लेकिन सड़क निर्माण कार्य शुरू होते ही सभी ने ठेकेदार के भय या फिर कमीशन के चक्कर में चुप्पी साध ली!ऐसा हम इसलिए कह रहे है कि निर्माण ऐजेंसी द्वारा शासन एवं प्रशासन को करोड़ों रुपये चंदा दिया जाता है साथ ही कुछ स्थानीय तथाकथित नेताओं को भी खुश किया जा रहा है!जिससे निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा ना आए अगर यह सच नहीं है तो फिर महीनों से चल रहे उक्त गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण कार्य का विरोध कमीश्नर शहडोल कलेक्टर अनूपपुर एवं लोकार्पण समारोह पर मंच साझा करने वाले जनप्रतिनिधि क्यों नही कर रहे है!आखिर लोक निर्माण विभाग एवं ठेकेदार को मनमानी करने के लिए क्यों खुला छोड़ दिया गया है!सीधी सी बात है!ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण कार्य का विरोध न करने का दो ही कारण है जैसा कि मैंने बताया कोई समझे ना समझे कोतमा नगर की जनता सब समझ चुकी है!जब सभी ने चुप्पी साध ली तो लोक निर्माण विभाग निर्माण एजेंसी अनिल बिल्डकॉन को खुले रूप से घटिया निर्माण कार्य करने का अवसर मिल गया!जिसने चंद दिनों में ही अनूपपुर बायपास तिराहा शुक्ला ढाबा से बसखली तिराहा तक पुरानी एनएच 78 पर डामर पोतने का कार्य करके कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया था!फिर कुछ दिन बाद वार्ड नंबर 7 बनिया टोला से केरहा नाला तक सीमेंटेड सड़क का कार्य शुरू किया गया जो अभी अधूरा है! 





लोक निर्माण विभाग की घोर लापरवाही

शासन द्वारा करोड़ों के सड़क निर्माण कार्य की जिम्मेदारी अनिल बिल्डकॉन को दी गई है।और लोक निर्माण विभाग व निर्माण ऐजेंसी की साठगांठ से सड़क ढलाई के समय जमकर लापरवाही बरती जा रही जिस कारण गुणवत्ता विहीन कार्य हो रहा है।पूर्व में भी ऐसा ही काम किया जा रहा था तो समाचार पत्रों में गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण कार्य की खबर प्रकाशित होने पर लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यपालन यंत्री द्वारा अवलोकन कर कार्य की गुणवत्ता एवं सड़क निर्माण में जो कमिया पाई गई थी उसे दूर करने के लिए अनिल बिल्डकॉन को निर्देशित किया गया था।इस चक्कर में महीनों काम बंद रहा।पुनः कार्य प्रारंभ किया गया फिर भी कार्य की गुणवत्ता एवं तय मापदंडों को नजर अंदाज कर सड़क निर्माण किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment