कोतमा - आमीन वारसी- नगर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र में हो रही चोरी को कही कबाड़ चोर तो अंजाम नही दे रहें है इस विषय पर कोतमा पुलिस को गहरा मंथन करना होगा कि आखिर यह शातिर चोर है कौन सीधी सी बात है कि जिस तरह मकान दुकान का ताला तोड़कर चिल्हर चोरी जैसे बर्तन कपड़ा मोबाइल आटा दाल चावल अन्य छोटे मोटे समान चोरी करना इससे साफ़ जाहिर होता है कि कोतमा क्षेत्र में फलफूल रहें चिल्हर छाप कबाड़ चोर ही उक्त चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।बीते कई महीने से एक के बाद एक चोरी की वारदात सामने आ रही है लेकिन पुलिस के हाथ खाली ही है और चोर मस्त होकर दिन के उजाले में खुलेआम पूरे नगर में घूम घूम कर मुआयना करते है फिर देर रात चिन्हित किए गए मकान दुकान पर चोरी की वारदात को अंजाम देते है।
कबाड़ चोरों से पूछताछ होने पर खुल सकते है कई राज-
कबाड़ चोरों द्वारा देर रात बनाई जाती है चोरी की योजना कोतमा थाना अंतर्गत पतेरा टोला बुढ़ानपुर वार्ड नं 7 बनिया टोला वार्ड नं 9 कलमुडी वार्ड नं 1 भट्टी टोला एवं वार्ड नं 4 सहित आसपास क्षेत्र में निवासरत बदनाम कबाड़ चोर रात में एक जगह एकत्रित होकर योजना बनाते है कि कहा कौन सी घटना को अंजाम देना है फिर उक्त चोरी की वारदात करने निकल पड़ते है ऐसा नही है कि इन बदनाम कबाड़ चोरों का कोई रिकार्ड नही है कोतमा व भालूमाडा थाना सहित रेल्वे थाने में अनगिनत अपराध दर्ज है यह कबाड़ चोर कोयला खदानों कालरी से लोहा तांबा पीतल सिल्वर कापर तार चुराने सहित मौका मिलने पर नगर में घूम घूम कर सूना पाकर मकान दुकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने से भी नही चूकते।ऐसे पेशेवर अपराधियों को पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ करने पर कई नए पुराने मामले उजागर हो सकतें।
ताजा मामला- नगर के वार्ड नं 7 स्थित रिटायर्ड कॉलरी कर्मचारी राकेश जैन के घर व जनरल स्टोर दुकान मे चोरी का मामला सामने आया है। विदित होकि राकेश जैन की तबियत खराब होने के कारण वो अपने लड़के रोहित जैन के साथ 9 सितंबर से इलाज कराने बाहर गये हुए थे।आज दिनांक 28 सितंबर को जैन परिवार सुबह 4 बजे जब वापस आया तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। घर मे 6 कमरे व दुकान के सारे सामान,आलमारी पेटी दीवान के सामान बिखरे हुए थे।कमरे में अनाज जो बिखरा हुआ था उसमें फफूंद लगी हुई थी।घर की स्थितियां यह बता रही है कि लगातार 5 से 6 दिन तक चोरों ने फुर्सत से चोरियां की है।लगातार तीन बार हुई चोरी व लूट से जैन परिवार बहुत दुखित है। नगर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही है।नगर में दर्जनों चोरी की शिकायत थाने में दर्ज है। ताजा घटनाक्रम नगर के वार्ड 7 रिटायर्ड कॉलरी कर्मचारी राकेश जैन के घर पर चोरो ने तीसरी बार चोरी की घटना को अंजाम देकर लाखो के गहने व नगदी सहित पूरा घरेलू सामान पार कर दिया। इस मामले में आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि इसी घर मे दो बार पहले भी चोरी एवं लूट की घटना हो चुकी हैं। तीसरी बार चोरी एवं लूट से पूरा परिवार बर्बाद हो गया।रोहित जैन ने बताया कि चोरो द्वारा घर में कई दिनों तक चोरी का सिलसिला बनाया है। चोरी हुए सामानों में 10 तोला सोना,1 लाख नगदी, टीवी, बर्तन, कपड़ा सहित गृहस्थी का सम्मान पार कर दिया।
सूचना पर डॉग स्क्वायड,फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट सहित मौके पर पहुंची पुलिस जांच जारी-
कोतमा थाने में जैन परिवार ने सुने घर मे चोरी की जानकारी दिए तो कोतमा थाना प्रभारी राकेश बैस पुलिस स्टाफ सहित तत्काल मौके पर पहुंचे व डॉग स्क्वायड एवम फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया। मौके पहुंचे जांच अधिकारियों द्वारा चोरी की जांच की जा जारी है। विदित होकि इसके पूर्व भी बीते कुछ माह पहले जनरल स्टोर व्यवसायी राकेश जैन को दो अज्ञात युवकों ने राजश्री खरीदने की आड़ में कट्टा अड़ाकर दो तोले की सोने की चैन लूटकर फरार हो गए थे।जिस मामले के आरोपी आज भी पुलिस पकड़ से कोसो दूर हैं।तीसरी बार पुनः अज्ञात चोरों ने राकेश जैन के सुने घर मे चोरी व लूट की वारदात को अंजाम दे दिया जिस पर पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है ।
No comments:
Post a Comment