Friday, June 18, 2021

कोतमा भाजपा मंडल पद अधिकारियों द्वारा रेत माफिया पर कार्यवाही करने की मांग

 
कोतमा- बीते दिनों कोतमा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी को भारतीय जनता पार्टी कोतमा मंडल के पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन दिया गया था कि कोतमा अनुभाग क्षेत्र में चल रहें अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाए जिससे मध्यप्रदेश सरकार को बदनाम होने से बचाया जा सके  लेकिन प्रशासन अवैध कारोबार पर रोक लगाने में नाकाम दिखाई पड़ रहा था जिस पर मजबूर होकर अपनी सरकार की साख बचाने कोतमा भाजपा मंडल पद अधिकारियों को क्षेत्र में फलफूल रहें अवैध कारोबार पर रोक लगाने आगे आना पड़ा और दिनांक 18-2021 को मंडल अध्यक्ष पुष्पेद्र जैन उपाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी महामंत्री देव शरण सिंह रिंकू चौरसिया आशुतोष सराफ ने भालूमाडा रोड तहसील कार्यालय के पास रेत लदा हुआ दो टैक्टर पकड़ा।वार्ड नं 10 के पार्षद भाजपा मंडल महामंत्री देव शरण सिंह ने बताया कि सुबह लगभग 9:15 बजे ज्ञान प्रकाश आई टी आई के पास बिना नंबर का दो टैक्टर जो रेत से लदा हुआ था तेज रफ्तार से तहसील की ओर जा रहा था किसी प्रकार की दुर्घटना न हो इसलिए मैंने उक्त टैक्टर वाहन चालक को रोककर गाड़ी धीरे चलाने सहित रायल्टी पर्ची मांगी गई तो चालक नकुल द्वारा कहा गया कि गाड़ी में ब्रेक नही है और भाग गया जब मेरे द्वारा पीछा किया गया तो उक्त टैक्टर में लदे रेत को तहसील परिसर में खाली करने की तैयारी में था तो तत्काल ही भाजपा मंडल महामंत्री देव शरण सिंह ने मंडल पद अधिकारियों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया और टैक्टर वाहन चालक नकुल से टैक्टर में लदे रेत की टीपी मांगी तो चालक नकुल ने कहा मेरे मोबाइल पर है जब मोबाइल पर टीपी देखी गई तो 25 मार्च 2021 की टीपी मिली वर्तमान समय पर कोई दस्तावेज नही मिले जिससे उक्त टैक्टर में लदा रेत वैध हो फिर टैक्टर चालक द्वारा वाहन मालिक को सूचना दी जिस पर वाहन मालिक मौके पर पहोचकर रेत से लदे टैक्टर की टीपी दिखाई गई।मंडल पद अधिकारियों ने बताया कि वाहन मालिक द्वारा जो टीपी दिखाई गई वह गुली डाड़ रेत खदान की है जबकि टैक्टर वाहन चालक नकुल व अंगत के कथन अनुसार उक्त पकड़ी गई रेत कोतमा केवई नदी चंगेरी घाट से लाई गई है।जिस पर कोतमा भाजपा मंडल पद अधिकारियों ने आपंति जताते हुए कोतमा तहसीलदार मनीष शुक्ला से उक्त वाहन को जप्त करने सहित कार्यवाही करने की मांग की जिस पर तहसीलदार ने मौका पंचनामा तैयार कराकर उक्त दोनों टैक्टर वाहन क्रमाक एमपी 18 एए 7072 एवं एमपी 18 एए 6215 को तहसील कार्यालय में खड़ा करा लिया।और माइनिंग विभाग अनूपपुर को सूचना दी।

वही माइनिंग अधिकारी अनूपपुर कोतमा तहसील कार्यालय पहोचकर उक्त रेत से लदे टैक्टर वाहन को मामले के निराकरण होने तक तहसील अभिरक्षा सुपुर्द करने के साथ ही शिकायत कर्ता   कोतमा भाजपा मंडल पद अधिकारियों के बयान लेकर कलेक्टर महोदया के समक्ष प्रस्तुत करने की बात कही गई।

इनका कहना: शिकायत पर दोनों पंक्ष का बयान दर्ज कर लिया गया है उक्त दोनों टैक्टर तहसील अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया है आगें की कार्यवाही कलेक्टर महोदया के आदेश अनुसार की जाएंगी।

राहुल शायनडिल 
खनिज अधिकारी अनूपपुर

No comments:

Post a Comment