Wednesday, April 22, 2020

अटलबिहारी आपदा रसोई द्वारा गरीबो तक पहुचाया जा रहा भोजन

कोतमा/आमीन वारसी- कोतमा नगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित अटल बिहारी आपदा रसोई के द्वारा नगर के सभी वार्डों के जरूरतमंद एवं गरीब जनों को आपदा रसोई कोतमा के कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर भोजन के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं समाज के प्रति यह सेवा लॉक डाउन के दिन से ही निरंतर आज की तारीख तक जारी है और आगे भी जारी रहेगी प्रतिदिन लगभग 15 सौ पैकेट तैयार कर भोजन वितरित किए जाते हैं कोतमा रसोई का प्रमुख उद्देश्य जरूरतमंद एवं गरीब जनों को समय पर भोजन पहुंचाना है एवं नगर में कोई भूखा न सोए चाहे वो इंसान हो या पशु इस बात का विशेष ख्याल आपदा रसोई कार्यकर्ताओं द्वारा रखा जा रहा है क्योंकि यह रसोई नगर के ही कई समाजसेवियों के सहयोग से कार्यकर्ताओं के श्रम तथा अधिकारी कर्मचारी के योगदान और अथक प्रयास से निरंतर जारी है जहां एक और जरूरतमंद एवं गरीब जनों को भोजन देना वहीं दूसरी ओर आपदा रसोई के कार्यकर्ताओं का प्रमुख उद्देश्य कोतमा नगर में इधर-उधर भटक रहे पशुओं का ख्याल रखना भी  है इन पशुयों का पता कर हर वार्ड के पशुओं तक भोजन पहुंचाना है कोई जीव भूखा ना रहे इस उद्देश्य के साथ कोतमा नगर आपदा रसोई की सेवा निरंतर जारी है इस सेवा के लिए सहयोग कर रहे नगर के सभी समाजसेवियों को अटल आपदा रसोई के सभी कर्मचारियों एवं कार्यकर्ताओं ने  ह्रदय से आभार दिया है

No comments:

Post a Comment