कोतमा/आमीन वारसी- हमेशा से नगर की परम्परा रही है कि नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा गाँधी चौक में ध्वजारोहण किया जाएगा लेकिन बीते दिनों वार्ड नं 3 के निर्दलीय पार्षद संदीप शिवहरे ने यह प्रस्ताव रखा कि आगामी 15 अगस्त को कोतमा विधायक द्वारा ध्वजारोहण किया जाना चाहिए जिसे लेकर नगर पालिका परिषद में आपसी तना तनी देखी जा रही थी जिसे लेकर एक बैठक भी रखी गई जिसमें निर्दलीय पार्षद व नपा उपाध्यक्ष सहित 7 पार्षद यह चाहते है कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोतमा विधायक गाँधी चौक में ध्वजारोहण करें वही दूसरी ओर नगर पालिका अध्यक्षा के पंक्ष में मात्र 6 पार्षद ही सहमति बना पाए जिसके लिए वोटिंग भी कराई गई थी जिसमें विधायक पंक्ष मजबूत रहा हालाकि विधायक द्वारा ध्वजारोहण किए जाने पर विरोध नही होना चाहिए अगर परिषद की सहमति है तो विधायक ध्वजारोहण कर सकते है आपसी खीच तान के बीच नगर पालिका परिषद द्वारा बहुमत एवं निर्दलीय पार्षद संदीप शिवहरे के प्रस्ताव पर लगी अंतिम मोहर लगाते हुए जिला प्रशासन ने आदेश किया की आगामी 15 अगस्त को कोतमा ह्रदय स्थल गाँधी चौक में विधायक सुनील सराफ करेंगे ध्वजारोहण। हालांकि यह आदेश अभी नगर पालिका तक नही पहोचा है लेकिन जिला प्रशासन का आदेश हो चुका है। बीते दिनों विधायक ने कहा भी था कि मुझे गाँधी चौक में ध्वजारोहण करने का कोई शौक नही है ये तो पार्षद गणों की भावना है अगर मै चाहूँ तो शासन से आदेश लाकर ध्वजारोहण कर सकता हूँ लेकिन नगर पालिका परिषद के बीच मै कोई दखल देना नही चाहता।

No comments:
Post a Comment