कोतमा/आमीन वारसी- बीते दिनों भालूमाडा निवासी एक आदिवासी लड़के के साथ मुँह काला करने वाले आरोपी जमुना निवासी विनय नामक व्यक्ति के खिलाफ भालूमाडा पुलिस आखिर कब करेंगी कार्यवाही या फिर पुनः उक्त आरोपी को दुष्कर्म करने का अभयदान दे दिया गया है बता दे कि कुछ दिन पूर्व विनय नामक व्यक्ति द्वारा एक अनैतिक अपराध को अंजाम दिया गया जिसका वीडियो शोसल मीडिया में वायरल हुआ था और उक्त अपराध की शिकायत पीड़ित आदिवासी लड़के के माध्यम से भालूमाडा पुलिस तक पहोची लेकिन फिर भी आरोपी बच निकला कैसे यह तो थाने में पदस्थ मुन्शी ही बता सकतें है कि आरोपी विनय नामक व्यक्ति ने दुराचार करने की क्या कीमत चुकाई है उक्त अपराध की कीमत भले ही चुका दी गई होगी लेकिन पीड़ित लड़के की पीड़ा किसी ने सुनी।अगर समय रहते दुराचारी विनय नामक व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही नही हुई तो निश्चित ही कोई दूसरा व्यक्ति दुष्कर्म का शिकार होगा।भालूमाडा क्षेत्र की जनता ने अनूपपुर पुलिस अधीक्षक महोदया से मांग कि है कि उक्त आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करें।

No comments:
Post a Comment