Thursday, February 14, 2019

प्रमाणित हो चुका है चौकीदार ही चोर

कोतमा/आमीन वारसी- इन दिनों राजनैतिक गलियारों तमाम न्यूज चैनलों  समाचार पत्रों एवं शोसल मीडिया में चौकीदार ही चोर है जैसी आवाज बुलंद हो रही है हम आपकों बताते चलें कि यह कहावत कोतमा तहसील क्षेत्र में बिल्कुल फिट बैठ रही है कि चौकीदार ही चोर है क्योकि  लगातार भू माफिया अजीमुददीन भोचू के द्वारा की जा रही शासकीय भूमि खरीद फरोख्त धोखाधड़ी फर्जी वाड़ा की खबर समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित किया जा रहा लेकिन आज दिनांक तक भू माफिया अजीमुददीन भोचू के खिलाफ कोई कार्यवाही न होना यह साबित करता है कि कही न कही कोतमा अनुभाग क्षेत्र के  चौकीदार चोर है जो भू माफियाओ खनन माफिया सहित तमाम अवैध कारोबारी को संरक्षण दिए हुए है जिससे तमाम शासकीय भूमि पर भू माफिया अपना कब्जा जमाए बैठे है साथ ही दिन रात अवैध उत्खनन कारोबार खुलेआम फलफूल रहा जिससे यह कहने में कोई हर्ज़ नहीं कि चौकीदार ही चोर है
*आखिर एस डी एम साहब  क्यो नही कर रहे कार्यवाही* कोतमा क्षेत्र में जन चर्चा है कि अजीमुददीन भोचू द्वारा किए गए शासकीय भूमि धोखाधड़ी फर्जी वाड़ा मामले कि पीड़ित किसानों द्वारा जब कोतमा एस डी एम एवं तहसीलदार को लिखित शिकायत  की गई है तो फिर एस डी एम साहब अजीमुददीन भोचू के खिलाफ कार्यवाही करने से क्यो बचते नजर आ रहे है कही ऐसा तो नहीं कि चौकीदार ही चोर है वाली कहावत सच है अगर यह सच नही है तो फिर राजस्व विभाग के जिम्मेदारों द्वारा भोचू के खिलाफ कार्यवाही क्यो नही की जा रही है यह नगर की आम जनता जानना चाहती है। *भू माफिया दे रहे देर शाम दस्तक* जब से भू माफियाओ के खिलाफ खबर प्रकाशित हो रही है  तब से एस डी एम एवं तहसील कार्यालय में दिन उजाले में आम जनता की नजर से बचकर देर शाम ही भू माफिया अपनी दस्तक दे रहे हैं क्योकि दिन के उजाले में भू माफियाओ की पोल खुलती है कि किस माफिया के साथ साहब की अच्छी सेटिंग है और कार्यालय समय समाप्त होने के बाद सब कुछ शांत हो जाता है सिर्फ सेटिंग का काम शुरू रहता है कुछ माफियाओ को अक्सर देर शाम कार्यालय का चक्कर लगाते देखा गया है जल्द ही फोटो सहित खुलासा करेंगे। *मंत्री जी का सरंक्षण है प्राप्त* सूत्रो से मिली  जानकारी के अनुसार भू माफिया  अजीमुददीन भोचू पर जिले के निर्माता पूर्व ऊर्जा मंत्री अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह का सरंक्षण प्राप्त है शायद इसलिए साहब अजीमुददीन भोचू के खिलाफ कार्यवाही करने से बचते नजर आ रहे है अगर समय रहते भोचू पर कार्यवाही नही की गई तो निश्चित मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार बदनाम होगी क्योकि कही न कही भू माफिया अजीमुददीन भोचू का कांग्रेस पार्टी एवं विधायक अनूपपुर से गहरा नाता है यह जन चर्चा का विषय है जिससे पार्टी बदनाम हो रही है। *पीड़ित किसानों ने की प्रभारी मंत्री से शिकायत*  मुख्य मंत्री कमलनाथ सरकार के  प्रभारी मंत्री जी के प्रथम नगर आगमन पर पीड़ित किसानों ने शिकायत करते हुए बताया कि  कोतमा तहसील अंतर्गत चल रहें शासकीय भूमि खरीद फरोख्त पर रोक लगाने के साथ ही भू माफियाओ के खिलाफ कार्यवाही करने की जरूरत है जिले की आम जनता एवं पीड़ित किसानों ने अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री प्रदीप जायसवाल जी से मांग कि है कि शासकीय भूमि खरीद फरोख्त एवं कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही करें।

No comments:

Post a Comment