Saturday, October 20, 2018

नगर की अव्यवस्था पर आँसू बहा रही जनता- संजय



कोतमा/आमीन वारसी- 
इन दिनों नगर की अव्यवस्था को लेकर नगर के युवा मतदाता संजय सेन ने बताया कि नगर पालिका अंतर्गत प्रत्येक वार्ड में चारों ओर अव्यवस्था फैली हुई है जिस ओर नगर प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है जिससे आम जन मानस में नगर की अव्यवस्था को लेकर आक्रोश बड़ रहा है।जबकि  नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष को कार्य भार संभाले लगभग एक वर्ष से अधिक हो चुका है फिर भी नगर की व्यवस्था में अब तक कोई सुधार नहीं आया।पहले ऐसे तो न थे हालात- संजय सेन ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व नगर के हालात ऐसे न थे  नगर की आम जनता को नगर की व्यवस्था एवं नगर विकास की चिंता नहीं थी क्योकि नगर के लोगों ने एक विकास पुरुष नेता को अपना आशीर्वाद देकर नगर पालिका की जिम्मेदारी सौंपी थी जिसे उस विकास पुरुष नेता ने  पूरे 10 वर्ष तक तन और मन दोनों से नगर विकास किया इसमें कोई शक नहीं है जिसकी सराहना नगर की जनता के साथ साथ पूरा शहडोल संभाग कर रहा है ऐसा विकास हुआ कि जिसकी चर्चाए विपक्ष के लोग भी करते नहीं थकते है आज नगर में जो कुछ भी विकास है वो सिर्फ जनता के आशीर्वाद और विकास पुरुष नेता राजेश सोनी की देन है लेकिन जब से विकास पुरुष नेता राजेश सोनी का कार्यकाल समाप्त हुआ और नई परिषद का गठन हुआ तब से मानो जैसे नगर के बढ़ते विकास पर ग्रहण लग गया हो नगर के चारों ओर अव्यवस्था का आलम देखते ही बनता है नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी मनमौजी तरीके से  कार्य कर रहे हैं ठेकेदार द्वारा मनचाहा टेंडर डाला जा रहा नगर में जो भी निर्माण कार्य किये जा रहे उसमें गुणवत्ता का ध्यान बिल्कुल नहीं दिया जा रहा है सभी जमकर कमीशन लेकर ठेकेदार को अभयदान दिए हुए है जिससे ठेकेदार गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य कर अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं।


बाजार बैठकी में जमकर लूट-- बीते 10 वर्षों में कोतमा बाज़ार बैठकी कभी भी किसी प्रकार की कोई परेशानी बाहर से आए व्यापारियों को नहीं होती थी और न ही अनाप सनाप वसूली की जाती थी  लेकिन अब बाजार बैठकी वसूली ठेकेदार द्वारा निर्धारित रेट से बढ़कर अवैध वसूली की जा रही है जिसे देख पाने में नगर प्रशासन असमर्थ है बीते दिनों वार्ड नं 12 गोविंदा कालरी की पार्षद सत्यभामा पटेल ने पालिका में शिकायत की थी कि वार्ड में लगने वाली बुधवारी बाजार के दिन  बाजार बैठकी वसूली ठेकेदार द्वारा निर्धारित रेट से बढ़कर 20 रुपये प्रत्येक सब्जी भाजी बेचने वाले छोटे मोटे व्यापारी से वसूला जाता है जबकि नगर पालिका निर्धारित रेट 5 रुपये से 7 रूपये एवं 10 रुपये से अधिक ठेकेदार को वसूली करने का अधिकार नहीं है फिर भी ठेकेदार द्वारा अवैध वसूली की जा रही है जिसे भी नगर पालिका के जिम्मेदार बैठकी वसूली ठेकेदार की अवैध वसूली पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं जिससे दूर दराज से कोतमा नगर में व्यापार करने आने वाले लोगों में भी काफी नाराजगी देखने को मिल रही है

नगर की अव्यवस्था दिला रही विकास पुरूष की याद-- कहते है जब कोई हमसे दूर चला जाता है तब हमे उसकी कद्र होती है ठीक उसी तरह राजेश सोनी का कार्यकाल समाप्त हुआ तो लगा कि युवा चेहरे को नगर विकास की जिम्मेदारी सौंपी जाएं लेकिन यह समझ में आया कि   विकास कोई युवा और बुढा चेहरा नहीं करता विकास सिर्फ विकास करने का जूनून रखने वाले नेताओं मे होती है जो इस क्षेत्र में सिर्फ राजेश सोनी में है जो बीते    एक वर्ष मे ही नगर में फैली अव्यवस्था ने विकास पुरुष नेता राजेश सोनी की याद दिला दी  जो भी हो पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश सोनी में नगर की व्यवस्था बनाए रखने एवं नगर सहित पूरे क्षेत्र में विकास करने का एक जूनून है जिसे हम सब ने  देखा है इसलिए आज सभी को  विकास पुरुष नेता राजेश सोनी के कार्य काल की याद आ गई। सूत्रो के अनुसार भारतीय जनता पार्टी व संगठन कोतमा विधानसभा से राजेश सोनी को प्रत्याशी बनाने जा रही है तो निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी क्योकि ऐसे ही विकास पुरूष नेता की विधानसभा क्षेत्र की जरूरत है।

No comments:

Post a Comment