Tuesday, October 2, 2018

राष्ट्रपिता की बातों पर करें अमल-वैशाली ताम्रकार





कोतमा/आमीन वारसी- मध्यप्रदेश कांग्रेस महिला सचिव श्रीमती  वैशाली ताम्रकार ने राष्ट्रपिता बापू महात्मा गाँधी की जयंती पर उनकीं अनमोल बातें जो कभी बापू ने अपने देश वासियों के लिए कहीं थी उस पर हम सब को अमल करना चाहिए बापू ने कहा था जीवन के किसी मोड़ पर अगर आप निराश महसूस कर रहे हैं तो ये पांच बातें आपको सफल बनाने में आपकी मदद कर सकती हैं। सत्य और सरलता की मूर्ति माने जाने वाले गांधीजी का जीवन हमेशा एक खुली किताब रहा।उन्होंने अपने जीवन में कई ऐसी बातें कही जिनका आज भी काफी महत्व है।आज उनकी जयंती पर जानते हैं उनकी कही वो पांच बातें जो तरक्की की सीढि़यां चढ़ने में आपकी मदद कर सकती हैं।
मुश्किलों से कभी हार नहीं माननी चाहिए-महात्मा गांधी अपने जीवन में कई बार जेल गए लेकिन उन्होंने देश की आजादी के लिये संघर्ष करना कभी नही छोड़ा। उनसे सभी को ये सीखना चाहिए कि अपने लक्ष्य को पाने के लिये लगातार संघर्ष करते रहना चाहिए।
शांति आपको अपने अंदर से ही मिलती है, बाहरी वातावरण से नही-अक्सर लोगों को परखने और समझने के लिए लोग एक-दूसरे की सोच का चश्मा अपनी आंखों पर चढ़ा लेते हैं। ऐसे में हम उस व्यक्ति के बारे में खुद क्या सोचते है इस बात से कोसों दूर हो जाते हैं, जो कि हमें सही निर्णय नहीं लेने देता।ऐसे में हमें  कोशिश करनी चाहिए कि बाहरी आवाजों को अनसुना कर के अपनी अंतरआत्मा की आवाज को सुनें।
अगर आप बदलाव देखना चाहते है तो पहले अपने आप को बदलिए-गांधीजी कहते थे कि हम अपने वांछित गुणों को दूसरो में देखने की कोशिश करते हैं। असल में हम सभी अंदर से बहुत सुन्दर और अद्भुत हैं। हमें सभी के लिए प्यार और दया की भावना रखनी चाहिए। ऐसा करने से ही हमारे जीवन में अद्भुत बदलाव आएगा। यदि हमें दुनिया में प्यार और दया देखनी है तो पहले हमें अपने आप को प्यार और दया से भरना होगा।
जीवन भी बेहद सादगीभरा रहा-गांधीजी ने भगवान महावीर के रास्ते पर चल कर त्याग को अपने जीवन में सदा अपनाए रखा। उन्होंने सादगीभरे जीवन के साथ-साथ कम से कम चीजों से अपना जीवन यापन किया। नई चीजों को सीखने के लिए उत्सुक रहते थे बापू राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हमेशा ही नई तालीम को जानने और उसे अपनाने के समर्थन में रहे। इसी बल पर उन्होंने आजादी की लड़ाई में सफलता हासिल की।

No comments:

Post a Comment