अनूपपुर- आमीन वारसी- युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने बताया कि उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है और प्रधानमंत्री मोदी के बाद भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले ग्रहमंत्री अमित शाह भी सभा को संबोधित करने पहोचे थें।जहां एक हास्यास्पद बयान देते हुए कहा कि पहले उत्तर प्रदेश के हर ज़िले में दो चार बाहुबली रहते थें।लेकिन अब मै दूरबीन लगाकर देखता हूँ तो एक भी बाहुबली नज़र नही आता तो गुड्डू चौहान का ग्रहमंत्री जी से कहना है कि जब आप जैसा व्यक्ति जिम्मेदार पदों पर बैठकर बाहुबली अपराधी गुंडो को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान कर रहा हो तो बाहुबली कहा से नज़र आएंगे।साथ ही जब आख में मोतियाबिंद पड़ा होतो उत्तर प्रदेश ग्रह राज्य मंत्री लखीमपुर खीरी का बाहुबली अजय मिश्रा उर्फ टेनी जिसका बेटा किसानों को बड़ी बेरहमी से अपनी गाड़ी से कुचल कर मार दिया हो भले ही किसान बाहुबली अजय मिश्रा उर्फ टेनी को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग कर रहे हो और वो बाहुबली आपके बगल में मंच साझा रहा हो तो दूरबीन से कहा नज़र आएगा क्यो कि दूरबीन से दूर का दिखता है पास का नही ये तो वही बात हो गई कि कखरी मा लड़िका और गाँव गोहार।
दिल्ली वाली दूरबीन से यूपी तक नही दिखता साहब -
गुड्डू चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में लखीमपुर खीरी सपा की महिला प्रत्याशी का भाजपा के गुंडो द्वारा चीर हरण किया गया साड़ी खींच ली गई थी पीड़ित महिला प्रत्याशी पर्चा भी नही भर पाई थी शायद यह भी आपकों दूरबीन से नही दिखा होगा।कोई बात नही आगें बढ़िये। 2020 उत्तर प्रदेश बलिया में कोचिंग जा रही एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ हुई जिसका विरोध करने पर उसे जिन्दा जला दिया गया जलती हुई बच्ची को बचाने गए पिता भी जलकर खाक हो गया ये भी दूरबीन से नज़र नही आया होगा।वही मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के गोरखपुर में एक व्यापारी को थाने में पीट पीट कर मार दिया। हाथरस मामला- एक दलित बच्ची का रेप कर उसे मार डाला गया।कासगंज में दवाई लेने गई रेप पीड़िता और उसकी माँ को टैक्टर से कुचल कर मार डाला शायद ये सब आपकों दूरबीन से नज़र नही आया होगा वो इसलिए कि अब बाहुबली भाजपा के दफ्तर में ज्यादा दिखाई पड़ते है और दूरबीन दफ्तर तक काम नही करती।
No comments:
Post a Comment